Get App

Lok Sabha Elections 2024: इस दिन जारी होगा लोकसभा चुनाव 2024 का शेड्यूल, जानें कितने चरण में होंगे मतदान

Lok Sabha Elections 2024: पिछले लोकसभा चुनाव 2019 की घोषणा भारतीय निर्वाचन आयोग ने 10 मार्च को की थी। इसके बाद 11 अप्रैल 2019 से 19 मई 2019 के बीच 7 चरणों में चुनाव हुए थे। जबकि 23 मई 2019 को आम चुनाव के नतीजे आए थे

Akhileshअपडेटेड Mar 05, 2024 पर 5:34 PM
Lok Sabha Elections 2024: इस दिन जारी होगा लोकसभा चुनाव 2024 का शेड्यूल, जानें कितने चरण में होंगे मतदान
Lok Sabha Elections 2024: सूत्रों ने बताया कि लोकसभा चुनाव 2019 की तरह 7 चरणों में हो सकते हैं

Lok Sabha Elections 2024: बहुप्रतीक्षित लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों के बीच शेड्यूल को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय निर्वाचन आयोग (ECI) मार्च के दूसरे सप्‍ताह में चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकता है। लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा होते ही देश भर में आदर्शन आचार संहिता लागू हो जाएगी। चुनाव आयोग की टीम लगातार राज्यों का दौरा कर इलेक्शन संबंधी तैयारियों का जायजा ले रही है। सूत्रों की मानें तो निर्वाचन आयोग 14 या 15 मार्च को लोकसभा चुनाव कार्यक्रम घोषित कर सकता है।

चुनाव आयोग की टीमों ने अब तक कई राज्यों का दौरा कर लिया है। आयोग की टीमें चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारियों के साथ बैठकें भी कर रही हैं। सूत्रों ने बताया कि चुनाव 2019 की तरह 7 चरणों में हो सकते हैं। पहले चरण के लिए मतदान अप्रैल के दूसरे सप्ताह में हो सकता है। जबकि 14 मार्च से आदर्श आचार संहिता लागू होने की संभावना है।

2019 के रिजल्ट

2019 में हुए लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 303 सीटों के साथ दूसरी बार जीत हासिल की। वहीं, कांग्रेस केवल 52 सीटें जीतने में सफल रही। जबकि इस बार पीएम मोदी ने अकेले बीजेपी के लिए 370 सीटों और NDA के लिए 400 सीटों का लक्ष्य रखा है। उन्होंने प्रार्थना की है कि कांग्रेस कम से कम 40 सीटें पार कर जाए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें