Get App

Lok Sabha Elections 2024: महाराष्ट्र में बारामती बना सबसे हॉट सीट, ननद और भाभी के बीच होगा हाई-प्रोफाइल मुकाबला

Lok Sabha Elections 2024: विपक्षी महा विकास अघाड़ी (MVA) ने अब तक राज्य के 48 लोकसभा क्षेत्रों में से 34 पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। महाराष्ट्र में शरद पवार की अगुवाई वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने शनिवार को अपनी पहली लिस्ट जारी कर पांच लोकसभा उम्मीदवारों की घोषणा की, जिसमें बारामती सीट से सुप्रिया सुले को बरकरार रखा गया है

Akhileshअपडेटेड Mar 30, 2024 पर 8:46 PM
Lok Sabha Elections 2024: महाराष्ट्र में बारामती बना सबसे हॉट सीट, ननद और भाभी के बीच होगा हाई-प्रोफाइल मुकाबला
Lok Sabha Elections 2024: बारामती को NCP संस्थापक शरद पवार के परिवार का गढ़ माना जाता है

Sunetra Pawar Vs Supriya Sule: महाराष्ट्र की सबसे हाई-प्रोफाइल लोकसभा (Lok Sabha Elections 2024) सीटों में से एक बारामती (Baramati) में पवार बनाम पवार की लड़ाई होगी। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) ने शनिवार (30 मार्च) को सुनेत्रा पवार (Sunetra Pawar) को बारामती लोकसभा सीट से उम्मीदवार घोषित कर दिया। इस हॉट सीट पर अब पवार परिवार में चुनावी मुकाबला देखेने को मिलेगा। सुनेत्रा पवार इस निर्वाचन क्षेत्र से अपने पति अजित पवार की चचेरी बहन और शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले (Supriya Sule) के खिलाफ चुनाव लड़ेंगी। सुनेत्रा पवार राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार) की तरफ से बारामती से उम्मीदवार हैं। जबकि सुले NCP (शरदचंद्र पवार) का प्रतिनिधित्व करेंगी।

सुप्रिया सुले अपनी 'भाभी' सुनेत्रा पवार से बारामती सीट बरकरार रखने के लिए इस बार प्रतिष्ठा की लड़ाई लड़ेंगी। इसके साथ ही, विपक्षी महा विकास अघाड़ी (MVA) ने अब तक राज्य के 48 लोकसभा क्षेत्रों में से 34 पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। महाराष्ट्र में शरद पवार की अगुवाई वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने शनिवार को अपनी पहली लिस्ट जारी कर पांच लोकसभा उम्मीदवारों की घोषणा की, जिसमें बारामती सीट से सुप्रिया सुले को बरकरार रखा गया है।

बारामती से अपनी उम्मीदवारी पर NCP उम्मीदवार सुनेत्रा पवार ने कहा, 'आज मेरे लिए बहुत बड़ा दिन है। मैं मुझ पर विश्वास दिखाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार को धन्यवाद देना चाहता हूं।''

सुले बोलीं- पारिवारिक लड़ाई नहीं

सब समाचार

+ और भी पढ़ें