Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस और वाम मोर्चे ने पश्चिम बंगाल की कूचबिहार लोकसभा सीट के लिए अपने-अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। इसे राज्य में I.N.D.I.A. गठबंधन के दोनों सहयोगियों के बीच लोकसभा चुनाव से पहले समझौते की कोशिशों को झटका माना जा रहा है। वाम मोर्चा ने इस सीट से ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक के नीतीश चंद्र रॉय (Nitish Chandra Roy) को अपना उम्मीदवार बनाया है, जबकि कांग्रेस ने पिया रॉय चौधरी (Piya Roy Chowdhury) को मैदान में उतारा है।
