Get App

कौन होगा I.N.D.I.A. ब्लॉक का PM उम्मीदवार? खड़गे बोले- 'यह सवाल तो कौन बनेगा करोड़पति जैसा है'

Lok Sabha Elections 2024: खड़गे ने यह भी याद दिलाया कि कांग्रेस के नेतृत्व वाले संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (UPA) ने चुनाव से पहले पीएम उम्मीदवार का प्रस्ताव किए बिना 2004 से 2014 तक 10 वर्षों तक सरकार चलाई। खड़गे ने कहा कि अगर हमारी सरकार बनती है तो सभी नेता बैठकर तय करेंगे कि कौन प्रधानमंत्री बनेगा

Akhileshअपडेटेड May 26, 2024 पर 3:57 PM
कौन होगा I.N.D.I.A. ब्लॉक का PM उम्मीदवार? खड़गे बोले- 'यह सवाल तो कौन बनेगा करोड़पति जैसा है'
Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस प्रमुख के मुताबिक, इस चुनाव में महंगाई और बेरोजगारी दो बड़े मुद्दे हैं

Lok Sabha Elections 2024: जब कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से एक बार फिर पूछा गया कि अगर आपकी सरकार बनती है तो I.N.D.I.A. ब्लॉक की ओर से प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार कौन होगा। इस पर कांग्रेस प्रमुख ने मजेदार जवाब दिया। बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन द्वारा होस्ट किए जाने वाले लोकप्रिय टीवी क्विज शो का जिक्र करते हुए खड़गे ने कहा, "यह सवाल तो 'कौन बनेगा करोड़पति' जैसा है।" शिमला में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा, ''अगर हम सरकार बनाते हैं तो सभी नेता तय करेंगे कि उनका पीएम कौन होगा।''

खड़गे ने यह भी याद दिलाया कि कांग्रेस के नेतृत्व वाले संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (UPA) ने चुनाव से पहले पीएम उम्मीदवार का प्रस्ताव किए बिना 2004 से 2014 तक 10 वर्षों तक सरकार चलाई। खड़गे ने कहा कि अगर हमारी सरकार बनती है तो सभी नेता बैठकर तय करेंगे कि कौन प्रधानमंत्री बनेगा। उन्होंने कहा कि साल 2004 से 2014 तक UPA की सरकार रही है। इस दौरान भी चुनाव से पहले PM उम्मीदवार का ऐलान नहीं किया गया था।

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, "2004 में कांग्रेस नेता चाहते थे कि सोनिया गांधी प्रधानमंत्री बनें लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया। हमारे पास बहुमत नहीं था, हमारे पास 140 सीटें थीं। हम 2009 में 209 सीटों के साथ सत्ता में लौटे। हमने UPA गठबंधन बनाया और सरकार 10 साल के लिए चलाई।" बीजेपी पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा, "कभी-कभी बुद्धिमान लोग भी इतिहास को भूल जाते हैं।"

पीएम और बीजेपी पर साधा निशाना

सब समाचार

+ और भी पढ़ें