Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस (Congress) ने शनिवार को कहा कि लोकसभा चुनावों (Lok Sabha Polls) के लिए समाजवादी पार्टी (SP) के साथ सीट बंटवारे पर सकारात्मक और रचनात्मक बातचीत जारी है। इस संबंध में फार्मूले पर फैसला होने के बाद जानकारी दी जाएगी। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने यह भी कहा कि राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस की राष्ट्रीय गठबंधन समिति के सदस्य अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के साथ सीधे संपर्क में हैं।
