Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस (Congress) सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) रविवार को मुंबई के मणि भवन से अगस्त क्रांति मैदान तक 'न्याय संकल्प पदयात्रा' निकाली। कांग्रेस के नेतृत्व वाला विपक्ष का I.N.D.I.A. गठबंधन रविवार को मुंबई के शिवाजी पार्क में एक मेगा रैली आयोजित करने वाला है। इसमें तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन और शिवसेना (UBT) अध्यक्ष उद्धव ठाकरे, NCP प्रमुख शरद पवार, RJD नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव, जैसे बड़े विपक्षी नेता शामिल होंगे।
