LokSabha Elections Phase 1: देश में लोकसभा चुनावों के लिए कल 19 अप्रैल से मतदान शुरू हो रहा है। यह पहले चरण का मतदान है, जिसमें कुल 102 लोकसभा सीटों पर वोट डाले जाएंगे। ये सीटें 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में फैली हैं। पहले चरण के दौरान जिन 21 राज्यों में वोट डाले जाएंगे उनमें अरुणाचल प्रदेश (2), असम (5), बिहार (4), छत्तीसगढ़ (1), मध्य प्रदेश (6), महाराष्ट्र (5), मणिपुर (2), मेघालय सहित 21 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को कवर करेगा। (2), मिजोरम (1), नागालैंड (1), राजस्थान (12), सिक्किम (1), तमिलनाडु (39), त्रिपुरा (1), उत्तर प्रदेश (8), उत्तराखंड (5), पश्चिम बंगाल (3) ), अंडमान और निकोबार (1), जम्मू-कश्मीर (1), लक्षद्वीप (1) और पुडुचेरी (1) शामिल हैं।
