Get App

Loksabha Election: 21 राज्यों की 102 सीटों पर डाले जा रहे वोट, जानें- मतदान से जुड़ी 10 बड़ी बातें

Lok Sabha Election 2024 First Phase Voting: लोकसभा चुनाव के पहले चरण में शुक्रवार को देश भर में 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 102 सीटों पर मतदान के पहले 6 घंटों में तकरीबन 40% मतदान दर्ज किया गया। मतदान के दौरान पश्चिम बंगाल में हिंसा की छिटपुट घटनाएं और छत्तीसगढ़ में एक IED विस्फोट की खबर मिली है

Akhileshअपडेटेड Apr 19, 2024 पर 3:47 PM
Loksabha Election: 21 राज्यों की 102 सीटों पर डाले जा रहे वोट, जानें- मतदान से जुड़ी 10 बड़ी बातें
Lok Sabha Election 2024 First Phase Voting: अरुणाचल प्रदेश में विधानसभा की 60 और सिक्किम की 32 सीटों के लिए भी मतदान हो रहा है

Lok Sabha Election 2024 First Phase Voting: लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण में आज यानी शुक्रवार (19 अप्रैल) को देशभर में 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था के बीच 102 सीटों पर मतदान जारी है। अधिकारियों ने बताया कि उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, त्रिपुरा, सिक्किम, तमिलनाडु, राजस्थान, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम, अंडमान निकोबार, असम, नगालैंड, बिहार, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, मणिपुर, मेघालय, त्रिपुरा, जम्मू कश्मीर की विभिन्न सीटों के लिए मतदान सुबह से जारी है। पहले चरण में अरुणाचल प्रदेश में विधानसभा की 60 और सिक्किम की 32 सीटों के लिए भी मतदान हो रहा है।

जानें- 10 बड़ी बातें

- पहले चरण में जिन राज्यों की सभी लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है उनमें तमिलनाडु (39), उत्तराखंड (5), अरुणाचल प्रदेश (2), मेघालय (2), अंडमान और निकोबार द्वीप समूह (1), मिजोरम (1), नगालैंड (1), पुडुचेरी (1), सिक्किम (1) और लक्षद्वीप (1) शामिल हैं। इसके अलावा राजस्थान में 12, उत्तर प्रदेश में 8, मध्य प्रदेश में 6, असम और महाराष्ट्र में 5-5, बिहार में 4, पश्चिम बंगाल में 3, मणिपुर में 2 और त्रिपुरा, जम्मू-कश्मीर और छत्तीसगढ़ में 1-1 सीट पर मतदान हो रहा है।

- चुनाव आयोग ने 1.87 लाख मतदान केंद्रों पर 18 लाख से अधिक मतदान कर्मियों को तैनात किया है। इन मतदान केंद्रों पर 16.63 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। मतदाताओं में 8.4 करोड़ पुरुष, 8.23 करोड़ महिलाएं और 11,371 थर्ड जेंडर शामिल हैं। 35.67 लाख लोग पहली बार मतदाता बने हैं। इसके साथ ही 20-29 वर्ष आयु वर्ग के 3.51 करोड़ युवा मतदाता हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें