Get App

Lok Sabha Chunav 2024: बाराबंकी सीट पर राजरानी रावत के जरिए तीसरी बार चलेगा BJP का जादू? या तनुज पूनिया से कांग्रेस की होगी वापसी

Lok Sabha Elections 2024: बाराबंकी लोकसभा सीट में 5 विधानसभा क्षेत्र आते हैं- कुर्सी, जैदपुर, रामनगर, हैदरगढ़ और बाराबंकी सदर। कुर्सी और हैदरगढ़ विधानसभा सीट वर्तमान में बीजेपी के कब्जे में हैं, वहीं रामनगर, बाराबंकी सदर और जैदपुर सीट समाजवादी पार्टी के पास है। 2014 में बीजेपी से प्रियंका रावत बाराबंकी जिले की पहली महिला सांसद बनीं

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Apr 06, 2024 पर 5:02 PM
Lok Sabha Chunav 2024: बाराबंकी सीट पर राजरानी रावत के जरिए तीसरी बार चलेगा BJP का जादू? या तनुज पूनिया से कांग्रेस की होगी वापसी
उत्तर प्रदेश की बाराबंकी लोकसभा सीट अनुसूचित जाति के लिए रिजर्व है।

Lok Sabha Elections 2024: उत्तर प्रदेश का बाराबंकी जिला अपनी स्थापना के बाद से कई संतों और साधुओं के लिए ध्यान भूमि, साहित्यिक बुद्धिजीवियों के लिए ‘साधना’ भूमि और स्वतंत्रता सेनानियों के लिए ‘युद्धक्षेत्र’ रहा है। बाराबंकी, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से 27 किलोमीटर दूर है। यह जिला देवा शरीफ की दरगाह के लिए भी प्रसिद्ध है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश की सियासत में बाराबंकी लोकसभा सीट (Barabanki Lok Sabha Seat) का अहम योगदान है।

बाराबंकी सीट पर लोकसभा चुनाव 2024 के 5वें चरण के तहत 20 मई को वोट डाले जाएंगे। बाराबंकी लोकसभा क्षेत्र से 2019 के चुनाव में बीजेपी के उपेंद्र सिंह रावत जीते थे। उन्हें कुल 535917 वोट मिले थे। रावत के निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा के राम सागर रावत को 425777 वोट मिले थे। राम सागर रावत इस सीट से 4 बार सांसद रह चुके हैं। कांग्रेस के तनुज पूनिया को 159611 वोट मिले थे।

इस बार किसके बीच मुकाबला

बाराबंकी लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से इस बार जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत चुनाव लड़ेंगी। उन्होंने जिला पंचायत सदस्य (डीडीसी) बनकर अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी। पहले पार्टी ने मौजूदा सांसद उपेंद्र सिंह रावत को खड़ा किया था। लेकिन उनका कथित अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान कर दिया। उपेंद्र सिंह रावत ने निर्दोष साबित होने तक सार्वजनिक जीवन में कोई चुनाव नहीं लड़ने की बात कही है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें