Loksabha Chunav 2024: भारतीय जनता पार्टी (BJP) इस बार लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) के लिए अपने घोषणा पत्र (Manifesto) को लेकर एक अलग कॉन्सेप्ट लेकर आ रही है। बीजेपी का घोषणापत्र 'ज्ञान' (GYAN) पर आधारित होगा। GYAN क्या है और इसका क्या मतलब है, इसे आगे जनेंगे। लोकसभा चुनाव शुरू होने में अब तीन हफ्ते से भी कम वक्त बचा है। ऐसे में जल्द ही सभी पार्टियां अपने घोषणापत्र का ऐलान कर सकती हैं।