Loksabha Chunav 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने शनिवार को कहा कि कांग्रेस (Congress) के घोषणापत्र (Manifesto) पर मुस्लिम लीग (Muslim League) की छाप है, जिसके एक हिस्सा पर वामपंथियों का असर झलक रहा है। सहारनपुर (Saharanpur) में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा, "शुक्रवार को कांग्रेस ने जिस तरह का घोषणापत्र जारी किया, वह उसी सोच को दर्शाता है, जो आजादी के समय मुस्लिम लीग में थी। घोषणापत्र पर पूरी तरह से मुस्लिम लीग की छाप है और घोषणापत्र के बाकी हिस्से पर वामपंथियों का दबदबा है।"
