Get App

Loksabha Election: 40 सबसे अमीर उम्मीदवारों में से 26 तमिलनाडु के प्रत्याशी, दक्षिण राज्य में चुनाव जीतने के लिए पानी तरह बहाया जाता है पैसा

Tamil Nadu Loksabha Election 2024: चुनाव लड़ने के लिए पैसा कितना जरूरी है, इसका पता आपको खुद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बयान से लग जाएगा। उन्होंने कुछ हफ्ते पहले ही ये कहकर सुर्खियां बटोरी थीं कि वो चुनाव इसलिए नहीं लड़ रही हैं, क्योंकि उनके पास चुनाव लड़ने के लिए उतना पैसा नहीं है

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 17, 2024 पर 11:43 PM
Loksabha Election: 40 सबसे अमीर उम्मीदवारों में से 26 तमिलनाडु के प्रत्याशी, दक्षिण राज्य में चुनाव जीतने के लिए पानी तरह बहाया जाता है पैसा
Loksabha Election: 40 सबसे अमीर में उम्मीदवारों में से 26 तमिलनाडु के प्रत्याशी

Tamil Nadu Loksabha Election 2024: चुनाव आते ही, इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि राजनीतिक लड़ाई को जीतने के लिए पैसा और बाहुबल दो बड़े हथियार हैं। अभियान खर्च पर चुनाव आयोग की लिमिट के बावजूद, पैसा ही सामान्य सद्भावना, भीड़ जुटाने और मजबूत व्यक्ति की छवि में मदद करता है। आयोग के नियम के मुताबिक, बड़े निर्वाचन क्षेत्रों के लिए चुनाव प्रचार खर्च की लिमिट ₹95 लाख और छोटे निर्वाचन क्षेत्रों के लिए ₹75 लाख है।

चुनाव लड़ने के लिए पैसा कितना जरूरी है, इसका पता आपको खुद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बयान से लग जाएगा। उन्होंने कुछ हफ्ते पहले ही ये कहकर सुर्खियां बटोरी थीं कि वो चुनाव इसलिए नहीं लड़ रही हैं, क्योंकि उनके पास चुनाव लड़ने के लिए उतना पैसा नहीं है।

2019 में जब्त किया गया 219 करोड़ कैश

एक सम्मेलन में वित्त मंत्री ने कहा, "मेरे पास चुनाव लड़ने के लिए उतना पैसा नहीं है।" साथ ही उन्होंने ये भी कहा, सिर्फ पैसा ही नहीं उनके जीतने के लिए अलग-अलग मानदंड का भी सवाल है, जैसे कि आप किस समुदाय या धर्मे से हैं?"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें