Get App

Loksabha Election 2024: BJP आज जारी कर सकती है लोकसभा उम्मीदवारों की पांचवीं लिस्ट, इन राज्यों से मिल सकता है टिकट

Loksabha Election 2024: लोकसभा चुनाव का प्रचार इन दिनों जोरों पर चल रहा है। भारतीय जनता पार्टी आज लोकसभा चुनाव के उम्मीदवारों की पांचवीं लिस्ट जारी कर सकती है। कांग्रेस उम्मीदवारों की चार लिस्ट जारी कर चुकी है। 23 मार्च को बीजेपी दफ्तर में केंद्रीय चुनाव समिति बैठक हुई थी। इसमें पीएम मोदी समेत कई दिग्गज नेता मौजूद रहे

Jitendra Singhअपडेटेड Mar 24, 2024 पर 9:32 AM
Loksabha Election 2024: BJP आज जारी कर सकती है लोकसभा उम्मीदवारों की पांचवीं लिस्ट, इन राज्यों से मिल सकता है टिकट
Loksabha Election 2024: बीजेपी अब तक उम्मीदवारों की 4 ल‍िस्‍ट जारी कर चुकी हैं।

Loksabha Election 2024: लोकसभा चुनावों को देखते हुए आज भारतीय जनता पार्टी (BJP) की ओर से उम्मीदवारों की पांचवीं लिस्ट जारी हो सकती है। अब तक बीजेपी उम्मीदवारों की चार लिस्ट जारी कर चुकी है। कैंड‍िडेट्स की पहली लिस्ट में 195, दूसरी लिस्ट में 72, तीसरी में 9 और चौथी ल‍िस्‍ट में 15 प्रत्‍याश‍ियों के नाम घोषित क‍िए गए थे। उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट में पुडुचेरी और तमिलनाडु से चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमाने वाले उम्मीदवारों के भी नाम शामिल किए गए थे। बीजेपी की ओर से अब तक 291 सीटों पर प्रत्‍याश‍ियों के नाम घोषित किए जा चुके हैं। बाकी सीटों पर भी जल्‍द से जल्‍द नाम फाइनल करने की तैयारी की जा रही है।

बीजेपी के उम्मीदवारों की पांचवी लिस्ट दोपहर तक आने की संभावना जताई गई है। इस लिस्ट में पांच राज्यों की सीटों में उम्मीदवारों के नाम घोषित किए जा सकते हैं। इनमें उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, ओडिशा और आंध्र प्रदेश शामिल हो सकते हैं।

CEC की बैठक खत्म

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक हुई थी। यह बैठक शनिवार (23 मार्च 2024) को हुई थी। करीब 3 घंटे तक यह बैठक चली थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उत्तर प्रदेश की नाम फाइनल कर लिए गए हैं। बाकी सीटों पर जल्द ही चर्चा की जाएगी। गाजियाबाद से अतुल गर्ग तो मेरठ से अरुण गोविल को मौका मिल सकता है, जबकि सहारनपुर से राघव लखनपाल और मुरादाबाद से कुंवर सर्वेश सिंह उम्मीदवार हो सकते हैं। वहीं ये भी कहा जा रहा है कि ओडिशा की लोकसभा सीटों पर भी विचार विमर्श किया गया है। संभलपुर से धर्मेद्र प्रधान, पुरी से संबित पात्रा और भुवनेश्वर से अपराजिता सारंगी को टिकट दिया जा सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें