Loksabha Election 2024: भारतीय जनता पार्टी (BJP) नेता और बेंगलुरू दक्षिण संसदीय सीट से मौजूदा सांसद तेजस्वी सूर्या (Tejasvi Surya) की लोकसभा नामांकन हलफनामे के अनुसार, उनकी कुल संपत्ति पिछले पांच सालों में 30 गुना बढ़कर ₹13.46 लाख से ₹4.10 करोड़ हो गई है। बेंगलुरु दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से लगातार दूसरी बार चुनाव लड़ रहे सूर्या ने गुरुवार को लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपना नामांकन दाखिल किया।
