Loksabha Chundav 2024: कांग्रेस (Congress) को लोकसभा चुनाव (Loksabha Elections 2024) से पहले एक और बड़ा झटका लग गया। बॉक्सर विजेंदर सिंह (Vijender Singh) पार्टी छोड़ कर, भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए। BJP महासचिव विनोद तावड़े, दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता और दक्षिण दिल्ली से पार्टी के उम्मीदवार रामवीर सिंह बिधूड़ी की मौजूदगी में विजेंदर सिंह ने BJP की सदस्यता ग्रहण की।
