Get App

Loksabha Election 2024: मोदी को जिताने और हराने के नाम पर है ये लोकसभा चुनाव, वोट यात्रा में जानें क्या है वोटर्स का मूड

Loksabha Election 2024: चुनावी यात्रा के लिए जब पहली बार लखनऊ से निकला, तो चुनावी हवा की परत-दर-परत खुलनी शुरू हुई। यह यात्रा पूरे प्रदेश में चलेगी और ज्यों-ज्यों चुनाव नजदीक आता जायेगा और भी रोचक और दिलचस्प होगी। 2024 का लोकसभा चुनाव न सिर्फ रोचक हैं, बल्कि यह जंग करो या मरो की है

Brijesh Shuklaअपडेटेड Apr 01, 2024 पर 6:15 AM
Loksabha Election 2024: मोदी को जिताने और हराने के नाम पर है ये लोकसभा चुनाव, वोट यात्रा में जानें क्या है वोटर्स का मूड
Loksabh Election 2024: मोदी को जिताने और हराने के नाम पर है ये लोकसभा चुनाव

'अब मैं किसको बता दूं कि कौन जीतेगा। तीन नेता मैदान में हैं। मोदी तो हैं ही। अखिलेश की पार्टी भी बहुत पीछे नहीं है। बहन जी भी किसी से कम नहीं है।' सिधौली के बाजार में सब्जी खरीद रहे बिपिन रावत चुनाव के सवाल पर पहले कुछ खुलकर नहीं कहते हैं, लेकिन फिर वह कहते हैं कि मोदी थोड़ा आगे चल रहे हैं। हालांकि, बहन जी भी कमजोर नहीं हैं। मुसलमान और यादव मतदाता अखिलेश के ही साथ है। बाजार में धनंजय मिश्र मिल जाते हैं। वह बहुत ही मुखर हैं। उनका मानना है कि राजनीति और चुनाव के बारे में जितना ज्यादा वह जानते हैं और कोई नहीं जानता। वह कहते हैं कि अब चुनाव के बारे में क्या-क्या बताएं। हर बात की जानकारी है, लेकिन कोई पूछे तो।

जब मैं उनसे चुनाव पर सवाल करता हूं, तो तमाम समीकरण बताते हुए कहते है कि मोदी आगे निकल रहे हैं, लेकिन चिंतू सिंह यह कहकर धनंजय की बात को सिरे से खारिज कर देते हैं कि 'लड़ाई तो अखिलेश ही लड़' रहे हैं। इसलिए अभी यह कहना जल्दबाजी है कि कौन जीतेगा कौन हारेगा। अब भाई चुनाव के बारे में जनता ही तय करेगी। लेकिन मुझे तो अखिलेश बहुत मजबूत लग रहे हैं।

चुनावी हवा की परत-दर-परत खुली

चुनावी यात्रा के लिए जब पहली बार लखनऊ से निकला, तो चुनावी हवा की परत-दर-परत खुलनी शुरू हुई। यह यात्रा पूरे प्रदेश में चलेगी और ज्यों-ज्यों चुनाव नजदीक आता जायेगा और भी रोचक और दिलचस्प होगी। 2024 का लोकसभा चुनाव (Loksabha Election) न सिर्फ रोचक हैं, बल्कि यह जंग करो या मरो की है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें