Get App

Loksabha Election 2024: कंगना ने PM मोदी को बताया 'श्री राम का अंश' कहा- हमारी अपनी कोई पहचान नहीं, हम सब नरेंद्र मोदी हैं

Loksabha Election 2024: कांग्रेस नेता राहुल गांधी और विक्रमादित्य सिंह को 'पप्पू' करार देते हुए कंगना रनौत ने कहा कि 'दिल्ली में एक बड़ा पप्पू है' और हिमाचल में छोटा पप्पू, जो कहता है कि वो (कंगना) गोमांस खाती हैं। उन्होंने कहा कि वह उन्हें न तो धमकी दे सकते हैं, न वापस भेज सकते हैं

Shubham Sharmaअपडेटेड Apr 12, 2024 पर 7:59 PM
Loksabha Election 2024: कंगना ने PM मोदी को बताया 'श्री राम का अंश' कहा- हमारी अपनी कोई पहचान नहीं, हम सब नरेंद्र मोदी हैं
Loksabha Election 2024: कंगना ने PM मोदी को बताया 'श्री राम का अंश'

Loksabha Election 2024: कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने शुक्रवार को कहा कि भारतीयों की अपनी कोई पहचान नहीं होनी चाहिए, और कहा कि 'हम सभी नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) हैं।' हिमाचल प्रदेश के मंडी से BJP उम्मीदवार 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले कुल्लू में एक रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने वहां मौजूद भीड़ से कहा, "सनातन धर्म, राष्ट्रवाद और बुराई के खिलाफ लड़ाई की चिंगारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमारी चेतना में जलाई है।" उन्होंने कहा, "हमें अपनी कोई और पहचान नहीं रखनी चाहिए। हम सभी नरेंद्र मोदी हैं।"

एक्टर से नेता बनीं कंगना ने कहा, "हम सब मिलकर उनके और उनके विकास विजिन के लिए लड़ेंगे।" उन्होंने कहा कि पार्टी में शामिल होने के बाद से ही उन्होंने कहा था कि अब उनकी अपनी कोई पहचान नहीं है और अब उनकी केवल एक ही पहचान है, वो है बीजेपी। कंगना ने बयान के आखिर में कहा, "हम सभी एक जैसे हैं।"

PM मोदी साक्षात 'श्री राम का अंश'

इसके अलावा कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना भगवान राम से भी की है। कंगना ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साक्षात 'श्री राम का अंश' हैं। उनमें वही सयंम, त्याग, परिश्रम, करुणा, क्षमा का भाव देखने को मिलता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें