Hema Malini Wealth: मथुरा संसदीय क्षेत्र से लगातार तीसरी बार लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024) लड़ रहीं भारतीय जनता पार्टी (BJP) की उम्मीदवार हेमा मालिनी (Hema Malini) ने लगभग 297 करोड़ रुपए की संपत्ति घोषित की है। पिछले 5 सालों में उनकी संपत्ति लगभग 15% बढ़ी है। इसमें से 129 करोड़ रुपए की संपत्ति उनके नाम पर दर्ज है, जबकि 168 करोड़ रुपए की संपत्ति उनके पति धर्मेंद्र के नाम पर है।