पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को कहा कि केंद्र में अगली सरकार आम आदमी पार्टी के समर्थन के बिना नहीं बन सकती। उन्होंने दावा किया कि लोकसभा चुनाव के पहले दो चरणों में जिन 190 सीट पर मतदान हुआ, उनमें से विपक्षी गठबंधन 'I.N.D.I.A.' 120-125 सीट जीतेगा। मान ने विश्वास जताया कि विपक्षी गठबंधन चुनाव के बाद केंद्र में सत्ता संभालेगा। मान ने यह भी घोषणा की कि 30 अप्रैल को वह तिहाड़ जेल में प्रमुख अरविंद केजरीवाल से मिलेंगे। अरविंद केजरीवाल आबकारी नीति से जुड़े धन शोधन मामले में तिहाड़ जेल में बंद हैं।
