Loksabha Election: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (Smriti Irani) ने कांग्रेस (Congress) नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पर कटाक्ष किया और कहा कि देश की नियति उस व्यक्ति के जरिए तय नहीं की जा सकती जो अमेठी में हार से डरता है। महिला एवं बाल विकास, अल्पसंख्यक मामलों की मंत्री ने नई दिल्ली में 'News18 Rising Bharat Submit' में बोलते हुए ये टिप्पणी की। 2019 तक अमेठी उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का गढ़ हुआ करता था, जब राहुल गांधी स्मृति ईरानी से लगभग 55,000 वोटों के अंतर से हार गए। दरअसल, पिछले आम चुनाव में सबसे पुरानी पार्टी की तरफ से जीती गई एकमात्र सीट रायबरेली थी, जिसे अब पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने खाली कर दिया है।
