प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने सीधे तौर पर तो नहीं, लेकिन बिना नाम लिए एक बार फिर उन्होंने राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पर निशाना साधा है। इसके जरिए मोदी ने स्टार्टअप और राजनीति के बीच एक समानता भी बताई। स्टार्टअप महाकुंभ (Startup Mahakumbh) में स्टार्टअप शुरू करने वाले लोगों को संबोधित करते हुए, प्रधान मंत्री ने कहा कि कई लोग राजनीतिक स्टार्टअप लॉन्च करने की कोशिश करते हैं, लेकिन उनमें और ओरिजनल स्टार्टअप मे अंतर यह है कि आप प्रयोगात्मक हैं। एक लॉन्च फेल होने के बाद आप नए विचारों को आजमाते हैं।
