Loksabha Election 2024: कांग्रेस (Congress) ने आखिरकार खुलकर बीजेपी नेता और पीलीभीत (Pilibhit) से मौजूदा सांसद वरुण गांधी (Varun Gandhi) को पार्टी में आने का न्योता दे दिया है। लोकसभा में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी (Adhir Ranjan Chowdhury) ने मंगलवार को उन्हें कांग्रेस में आना का खुला निमंत्रण दिया। BJP ने हाल ही में पीलीभीत से वरुण का इस बार टिकट काट दिया, जिसके बाद उन्हें ये ऑफर आया है। चौधरी ने वरुण को दबंग नेता बताया और कहा कि वह साफ छवि वाले 'विद्वान व्यक्ति' हैं।
