Get App

Lok Sabha Election Date: कल होगा लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, चुनाव आयोग जारी करेगा शेड्यूल

Lok Sabha Election Date: मौजूदा लोकसभा का कार्यकाल 16 जून को खत्म हो रहा है और नयी लोकसभा का गठन उससे पहले होना है। पिछली बार लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा 10 मार्च को की गयी थी और 11 अप्रैल से सात चरणों में मतदान हुआ था। मतगणना 23 मई को हुई थी

Shubham Sharmaअपडेटेड Mar 15, 2024 पर 1:24 PM
Lok Sabha Election Date: कल होगा लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, चुनाव आयोग जारी करेगा शेड्यूल
Loksabha elections: कल जारी होगी लोकसभा चुनाव की तारीख

Lok Sabha Election Date: लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान 16 मार्च को होने जा रहा है। चुनाव आयोग (EC) ने आधिकारिक तौर पर इस जानकारी दे दी है। आयोग ने एक आधिकारिक बयान में बताया कि आम चुनाव 2024 और कुछ राज्य विधानसभाओं के कार्यक्रम की घोषणा करने के लिए शनिवार 16 मार्च को आयोग प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा। इस कॉन्फ्रेंस को ECI के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा।

निर्वाचन आयोग ने सोशल मीडिया मंच ‘X’ पर एक पोस्ट में कहा कि लोकसभा चुनाव और कुछ राज्यों में विधानसभा चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा करने के लिए शनिवार को दोपहर तीन बजे एक संवाददाता सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।

आम चुनावों के कार्यक्रम के अलावा, चुनाव आयोग ओडिशा और आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनावों की तारीखों की भी घोषणा करेगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें