Get App

Lok Sabha Elections 2024: राजस्थान के दौसा में 85 वर्षीय बुजुर्ग को चारपाई पर लेकर ग्रामीणों ने निकाली वोट बारात

राजस्थान के दौसा में पिछले दो लोकसभा चुनावों में BJP की जीत हुई है। इस बार यहां मुख्य मुकाबला BJP और कांग्रेस के बीच है। पहले चरण में 19 अप्रैल को राज्य की12 सीटों पर मतदान हो रहा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 19, 2024 पर 1:21 PM
Lok Sabha Elections 2024: राजस्थान के दौसा में 85 वर्षीय बुजुर्ग को चारपाई पर लेकर ग्रामीणों ने निकाली वोट बारात
वोट बारात में डॉ किरोड़ी लाल मीणा भी शामिल हुए। महिलाओं ने गीत गाते और नाचते हुए ग्रामीणों को अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की।

loksabha Elections 2024: लोकसभा चुनावों के पहले चरण का मतदान आज यानी 19 अप्रैल को हो रहा है। 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की कुल 102 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। मतदान के लिए लोगों में खासा उत्साह है। कई जगह महिलाएं गीत गाती और नाचती हुईं मतदान करने जा रही हैं। बारात लेकर मतदान केंद्र पर जाने की खबरें भी हैं। पुरुषों ने भी वोट डालने के लिए बारात निकाली है। ऐसा ही एक नजारा दौसा के बापी गांव में दिखा। वहां लोगों ने 85 वर्षीय बुजुर्ग को चारपाई पर लेकर बारात निकाली। इस दौरान महिलांएं भी दिखीं, जो बारात के साथ गीत गा रही थीं।

बारात में किरोड़ी लाल मीणा शामिल हुए

इसे वोट बारात नाम दिया गया। वोट बारात में डॉ किरोड़ी लाल मीणा भी शामिल हुए। महिलाओं ने गीत गाते और नाचते हुए ग्रामीणों को अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की। दौसा में एक नहीं तीन गांवों में वोट बारात निकाली गई। बारात में शामिल लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था। बारात में बैंड बाजा भी शामिल था। महिलाओं ने मीनावती गीतों के साथ लोकतंत्र के त्योहार पर अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की।

राजस्थान में लोकसभा की कुल 25 सीटें

सब समाचार

+ और भी पढ़ें