Get App

Kamal Nath के करीबी और पूर्व कांग्रेस मंत्री दीपक सक्सेना ने छोड़ा पार्टी का साथ, थामा BJP का हाथ

Deepak Saxena Joins BJP: छिंदवाड़ा से चार बार विधायक रहे कमलनाथ के बेहद खास दीपक सक्सेना ने कांग्रेस को अंगूठा दिखा दिया है। दीपक सक्सेना ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव की उपस्थिति में भाजपा का हाथ थाम लिया। बेटे अजय के बाद अब दीपक ने ये कड़ा फैसला लिया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 06, 2024 पर 12:00 PM
Kamal Nath के करीबी और पूर्व कांग्रेस मंत्री दीपक सक्सेना ने छोड़ा पार्टी का साथ, थामा BJP का हाथ
कमलनाथ के हनुमान दीपक सक्सेना ने उनकी पार्टी का दामन छोड़ दिया है और कमल को अपनाया है

Deepak Saxena Joins BJP: मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री और छिंदवाड़ा (Chhindwara MLA) से चार बार कांग्रेस विधायक दीपक सक्सेना (Ex Congress MLA) और उनके समर्थकों ने शुक्रवार रात को भाजपा का हाथ थाम लिया। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव (Mohan Yadav Government) ने सक्सेना का BJP में स्वागत किया। दीपक सक्सेना पूर्व मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamal Nath close Aide) के करीबी हैं। 22 मार्च को कांग्रेस छोड़ने वाले सक्सेना ने भाजपा में शामिल होने की वजह भी बताई। कहते हैं कि पार्टी में इसलिए शामिल हुआ क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi), गृह मंत्री अमित शाह, सीएम मोहन यादव और राज्य भाजपा प्रमुख वीडी शर्मा के कामों से बहुत ज्यादा प्रभावित हूं। इससे पहले दीपक सक्सेना के बेटे अजय सक्सेना भी बीजेपी में शामिल हो चुके हैं।

दीपक सक्सेना के बेटे के कांग्रेस पर गंभीर आरोप

दीपक सक्सेना के बेटे अजय सक्सेना के मुताबिक, "कमलनाथ के बेटे और छिंदवाड़ा से मौजूदा सांसद नकुलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेस लक्ष्यहीन हो गई है। मेरे पिता को हाशिये पर रखा जा रहा था और पिछले छह सालों से छिंदवाड़ा में कार्यकर्ताओं की भी अनदेखी की जा रही थी। यही वजह है कि मेरे पिता ने कांग्रेस से अलग होने का फैसला लिया।"

मध्य प्रदेश में तेजी से बिखर रही है कांग्रेस

सब समाचार

+ और भी पढ़ें