Credit Cards

MP Lok Sabha Chunav Highlights: मध्य प्रदेश की 6 लोकसभा सीटों पर वोटिंग खत्म, शाम 5 बजे तक 54.83% मतदान

MP Lok Sabha Chunav Highlights: लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में मध्यप्रदेश की 6 सीटों पर वोटिंग समाप्त हो चुका है। इन सीटों पर शाम 5 बजे तक लगभग 54.83 प्रतिशत मतदान हुआ है। एक चुनाव अधिकारी ने बताया कि शाम पांच बजे तक दमोह में 53.66 प्रतिशत, होशंगाबाद में 63.44, खजुराहो में 52.91, रीवा में 45.02, सतना में 57.18 और टीकमगढ़ में 57.19 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है

अपडेटेड Apr 26, 2024 पर 7:06 PM
Story continues below Advertisement
MP Lok Sabha Chunav 2024 Live: एमपी में सत्तारूढ़ बीजेपी और विपक्षी कांग्रेस के बीच सीधी लड़ाई है

MP Lok Sabha Chunav 2024 phase 2 Voting Highlights: मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण में 6 सीटों पर मतदान समाप्त हो चुका है। इन सीटों पर 80 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इन 6 संसदीय क्षेत्रों में केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार का टीकमगढ़ और मध्य प्रदेश बीजेपी प्रमुख वीडी शर्मा का खजुराहो लोकसभा क्षेत्र भी शामिल है। राज्य में सत्तारूढ़ बीजेपी और विपक्षी कांग्रेस के बीच सीधी लड़ाई है। कांग्रेस ने 2019 के आम चुनावों में एमपी की 29 सीट में से सिर्फ 1 सीट जीती थी।

MP Lok Sabha Chunav 2024 Voting LIVE Update Here:-

(Fri, 26 Apr 2024 07.00 PM)


MP Lok Sabha Chunav 2024 Live: मध्य प्रदेश की 6 लोकसभा सीटों पर वोटिंग खत्म

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में मध्यप्रदेश की 6 सीटों पर वोटिंग समाप्त हो चुका है। इन सीटों पर शाम 5 बजे तक लगभग 54.83 प्रतिशत मतदान हुआ है। एक चुनाव अधिकारी ने बताया कि शाम पांच बजे तक दमोह में 53.66 प्रतिशत, होशंगाबाद में 63.44, खजुराहो में 52.91, रीवा में 45.02, सतना में 57.18 और टीकमगढ़ में 57.19 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है।

(Fri, 26 Apr 2024 05.54 PM)

MP Lok Sabha Chunav 2024 Live: मध्य प्रदेश में 5 बजे तक 54.83% मतदान

आम चुनाव 2024 के दूसरे चरण में शुक्रवार (26 अप्रैल) को मध्य प्रदेश की 6 लोकसभा सीटों पर शाम 5 बजे तक लगभग 54.83 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट किया है। एक चुनाव अधिकारी ने बताया कि सभी लोकसभा सीटों पर शांतिपूर्ण ढंग से मतदान चल रहा है। वोटिंग प्रक्रिया शाम 6 बजे समाप्त हो जाएगी।

(Fri, 26 Apr 2024 05:40 PM)

MP Lok Sabha Chunav 2024 Live: दमोह में घोड़े पर सवार होकर मतदान करने पहुंचा दूल्हा

मध्य प्रदेश के दमोह में लोकसभा चुनावों में मतदान के लिए अभी भी लोग भारी संख्या में पहुंच रहे हैं। मतदाताओं में दूल्हे-दुल्हन भी पीछे नहीं है, जो वैवाहिक व्यस्तताओं के बीच मतदान करने पहुंच रहे हैं। जबेरा एरिया के माड़नखेड़ा मतदान केंद्र पर उस वक्त अनोखा नजारा देखने मिला जंहा एक दूल्हा घोड़ी चढ़कर पोलिंग बूथ पहुंचा। दूल्हा नरेंद्र सिंह पिता रज्जू सिंह ने मतदान किया उसके बाद दुल्हन लेने के लिए रवाना हुआ।

(Fri, 26 Apr 2024 05:15 PM)

MP Lok Sabha Chunav 2024 Live: अभिनेता आशुतोष राणा ने डाला वोट

मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर में वोट डालने के बाद अभिनेता आशुतोष राणा ने कहा कि आप देश में किसी भी स्थान पर क्यों ना हों, हमें अपने मत का इस्तेमाल करना चाहिए। मैं हर बार जब भी चुनाव होता तो वोट डालने आता हूं। उन्होंने कहा कि यह कहना चाहूंगा कि आप अपने मत के अधिकार का इस्तेमाल जरूर करें।

(Fri, 26 Apr 2024 04:45 PM)

MP Lok Sabha Chunav 2024 Live: एमपी में दिग्गजों ने डाला वोट

पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने दमोह तथा केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार ने अपनी पत्नी के साथ टीकमगढ़ लोकसभा सीट पर मतदान किया। कुमार टीकमगढ़ सीट से 3 बार सांसद रह चुके हैं। इस बार इस सीट से उनका मुकाबला कांग्रेस प्रत्याशी पंकज अहिरवार से है।

एक चुनाव अधिकारी ने बताया कि मतदान शाम 6 बजे समाप्त हो जाएगा। सबसे ज्यादा 19 उम्मीदवार सतना लोकसभा सीट पर हैं, जबकि सबसे कम सात प्रत्याशी टीकमगढ़ में चुनाव लड़ रहे हैं। इन छह सीट पर 2,865 संवेदनशील मतदान केंद्र हैं। बीजेपी की प्रदेश इकाई के प्रमुख वी. डी. शर्मा खजुराहो सीट से दूसरी बार चुनावी मैदान में हैं।

(Fri, 26 Apr 2024 04:17 PM)

MP Lok Sabha Chunav 2024 Live: एमपी में 3 बजे तक किस जिले में कितना हुआ मतदान?

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में शुक्रवार को मध्य प्रदेश की 6 लोकसभा सीटों पर दोपहर 3 बजे तक लगभग 46.68 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया। चुनाव आयोग के मुताबिक, दमोह में 45.69 फीसदी, होशंगाबाद में 55.79%, खजुराहो में 43.89%, रीवा में 37.55%, सतना में 47.68% और टीकमगढ़ में 49.84% मतदान हुआ है।

(Fri, 26 Apr 2024 03.50 PM)

MP Lok Sabha Chunav 2024 Live: मध्य प्रदेश में अभी तक 46.68% मतदान

आम चुनाव 2024 के दूसरे चरण में शुक्रवार (26 अप्रैल) को मध्य प्रदेश की 6 लोकसभा सीटों पर दोपहर 3 बजे तक लगभग 46.68 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट किया है। एक चुनाव अधिकारी ने बताया कि सभी लोकसभा सीटों पर शांतिपूर्ण ढंग से मतदान चल रहा है। वोटिंग प्रक्रिया शाम 6 तक चलेगा...

(Fri, 26 Apr 2024 03.30 PM)

MP Lok Sabha Chunav 2024 Live: मध्य प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष बोले- EVM को बदनाम करने वालों पर हो कार्रवाई

मध्य प्रदेश भारतीय जनता पर्टी के प्रमुख और खजुराहो से बीजेपी उम्मीदवार वीडी शर्मा ने EVM को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर कहा कि शीर्ष अलाद का फैसला अपेक्षित था। निर्वाच आयोग एत संवैधानिक संस्था है… लेकिन कांग्रेस और कांग्रेस के नेता, दिग्विजय सिंह जैसे लोग अपनी हार का ठीकरा फोड़ने के लिए EVM के नाम का दुरुपयोग करते हैं… न्यायालय को इनके खिलाफ भी कार्रवाई करनी चाहिए।

(Fri, 26 Apr 2024 03.03 PM)

MP Lok Sabha Chunav 2024 Live: EVM पर वी.डी. शर्मा को कांग्रेस पर पलटवार

मध्य प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष एवं खजूराहो से उम्मीदवार वी.डी. शर्मा ने EVM को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर कहा, "सुप्रीम कोर्ट का फैसला अपेक्षित था। चुनाव आयोग संवैधानिक संस्था है... लेकिन कांग्रेस और कांग्रेस के नेता, दिग्विजय सिंह जैसे लोग अपनी हार का ठीकरा फोड़ने के लिए EVM के नाम का दुरूपयोग करते हैं... न्यायालय को इनके खिलाफ भी कार्रवाई करनी चाहिए।"

(Fri, 26 Apr 2024 02:33 PM)

MP Lok Sabha Chunav 2024 Live: दोपहर 1 बजे तक किस जिले में कितना हुआ मतदान?

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में शुक्रवार को मध्य प्रदेश की 6 लोकसभा सीटों पर दोपहर 1 बजे तक लगभग 38.96 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया। चुनाव आयोग के मुताबिक, दोपहर 1 बजे तक दमोह में 37.57 फीसदी, होशंगाबाद में 45.71%, खजुराहो में 37.89%, रीवा में 31.85%, सतना में 40.83% और टीकमगढ़ में 40.21% मतदान हुआ है।

(Fri, 26 Apr 2024 02:02 PM)

MP Lok Sabha Chunav 2024 Live: मध्य प्रदेश में अभी तक 38.96% मतदान

आम चुनाव 2024 के दूसरे चरण में शुक्रवार को मध्य प्रदेश की 6 लोकसभा सीटों पर दोपहर 1 बजे तक लगभग 38.96 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया। मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ। एक चुनाव अधिकारी ने बताया कि सभी 6 लोकसभा सीटों पर शांतिपूर्ण ढंग से मतदान चल रहा है।

(Fri, 26 Apr 2024 01:14 PM)

MP Lok Sabha Chunav 2024 Live: मध्य प्रदेश पुलिस के जवान ने खुद को मारी गोली

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में शुक्रवार को चुनाव ड्यूटी के लिए पहुंचे मध्य प्रदेश विशेष सशस्त्र बल के एक जवान ने अपनी सर्विस राइफल से कथित तौर पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गरियाबंद महासमुंद लोकसभा क्षेत्र में आता है जहां आम चुनाव के दूसरे चरण में शुक्रवार को मतदान हो रहा है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह घटना सुबह करीब साढ़े 9 बजे पीपरछेड़ी पुलिस थाना क्षेत्र के कूड़ेरादादर गांव के एक सरकारी स्कूल में हुई, जहां चुनाव ड्यूटी के लिए सुरक्षाकर्मी पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि जियालाल पवार ने कथित तौर पर वहां एक कमरे में अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली।

(Fri, 26 Apr 2024 12:48 PM)

MP Lok Sabha Chunav 2024 Live: केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने डाला वोट

शुरुआती मतदाताओं में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल शामिल हैं जो दमोह लोकसभा सीट पर बीजेपी के उम्मीदवार हैं। पटेल ने 2019 में भी दमोह का प्रतिनिधित्व किया था। सबसे ज्यादा 19 उम्मीदवार सतना लोकसभा सीट पर हैं, जबकि सबसे कम सात उम्मीदवार टीकमगढ़ में चुनाव लड़ रहे हैं। राज्य के 47 विधानसभा क्षेत्रों में फैले छह निर्वाचन क्षेत्रों में 2,865 संवेदनशील मतदान केंद्र हैं।

(Fri, 26 Apr 2024 12:17 PM)

MP Lok Sabha Chunav 2024 Live: 11 बजे तक किस जिले में कितना हुआ मतदान?

चुनाव आयोग के मुताबिक, मध्य प्रदेश में सुबह 11 बजे तक 28.15 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। होशंगाबाद में सबसे अधिक 32.40 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। जबकि रीवा में सबसे कम 24.46 फीसदी मतदान हुआ है।

टीकमगढ़- 26.96%

दमोह- 26.84%

खजुराहो- 28.14%

सतना- 30.32%

रीवा- 24.46%

होशंगाबाद- 32.40%

(Fri, 26 Apr 2024 11:51 AM)

MP Lok Sabha Chunav 2024 Live: मध्य प्रदेश में सुबह 11 बजे तक 28.15% मतदान

आम चुनाव के दूसरे चरण में शुक्रवार को मध्य प्रदेश की 6 लोकसभा सीटों पर सुबह 11 बजे तक लगभग 28.15 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) अनुपम राजन ने बताया कि मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ। उन्होंने कहा कि सभी 6 लोकसभा सीटों पर शांतिपूर्ण ढंग से चल रहा है।

(Fri, 26 Apr 2024 11:35 AM)

MP Lok Sabha Chunav 2024 Live: एमपी के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला बोले- 'भारत का भविष्य तय करने का दिन'

मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने शुक्रवार को रीवा में अपना वोट डाला। मतदान के बाद उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि आज भारत का भविष्य तय करने का दिन है। हमारे शुभचिंतक खुश हैं, लेकिन जो देश का विकास नहीं होने देते वे आज दुखी हैं। उन्होंने कहा कि हमें इस चुनाव में मतदान करके भारत का विकास सुनिश्चित करना चाहिए।

(Fri, 26 Apr 2024 11:10 AM)

MP Lok Sabha Chunav 2024 Live: कांग्रेस प्रमुख खड़गे और राहुल गांधी ने की मतदाताओं से ये अपील

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत शुक्रवार (26 अप्रैल) को जारी मतदान के बीच मतदाताओं से अपील की है कि वे संविधान बचाने और समावेशी विकास के लिए अपने वोट का इस्तेमाल करें। राहुल गांधी ने लोगों से अपील की कि वे लोकतंत्र की रक्षा के लिए अपने घरों से संविधान के सिपाही बनकर बाहर निकलें। लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में 13 राज्य की 88 सीटों पर शुक्रवार सुबह 7 बजे से मतदान जारी हैं। लोकसभा चुनाव 7 चरण में होने हैं और मतगणना 4 जून को होगी।

(Fri, 26 Apr 2024 11:05 AM)

MP Lok Sabha Chunav 2024 Live: पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने किया मतदान

मध्य प्रदेश के चर्चित बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने छतरपुर के गढ़ा गांव में जाकर अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। वोट देने के बाद पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने लोगों से की वोट देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सबको वोट देना चाहिए।

(Fri, 26 Apr 2024 10:40 AM)

MP Lok Sabha Chunav 2024 Live: ससुराल जाने से पहले दुल्हन ने किया मतदान

मध्य प्रदेश की 6 लोकसभा सीटों पर मतदान जारी है। इस बीच एक दुल्हन विवाह की सभी रस्में पूरी होने के बाद अपने पति नीरज के साथ मतदान केंद्र क्रमांक 161 पुत्री शाला स्कूल केंद्र पर वोट डालने पहुंची। इसके बाद मायके से ससुराल के लिए दुल्हन की विदाई की गई। CMO ऋतु मेहरा ने वर-वधु को उपहार देकर मुंह मीठा कराया।

(Fri, 26 Apr 2024 10:15 AM)

MP Lok Sabha Chunav 2024 Live: 9 बजे तक किस जिले में कितना हुआ मतदान?

चुनाव आयोग के मुताबिक, मध्य प्रदेश में सुबह 9 बजे तक 13.82 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। होशंगाबाद में सबसे अधिक 15.95 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। जबकि रीवा में सबसे कम 13.27 फीसदी मतदान हुआ है।

टीकमगढ़- 13.36%

दमोह- 13.34%

खजुराहो- 13.44%

सतना- 13.59%

रीवा- 13.27%

होशंगाबाद- 15.95%

(Fri, 26 Apr 2024 09:56 AM)

MP Lok Sabha Chunav 2024 Live: मध्य प्रदेश में सुबह 9 बजे तक 13.82% वोटिंग

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत मध्य प्रदेश की 6 लोकसभा सीटों पर शुक्रवार सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। चुनाव आयोग के मुताबिक, सुबह 9 बजे तक 13.82 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। सभी मतदान केंद्रों पर पानी एवं दवाओं जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

(Fri, 26 Apr 2024 09:50 AM)

MP Lok Sabha Chunav 2024 Live: वोट डालने पहुंचे दूल्हे को लोगों ने पहनाई फूलमाला

मध्य प्रदेश के होशंगाबाद संसदीय क्षेत्र क्रमांक नंबर 17 के अंतर्गत आने वाले मतदान केंद्र 159 गुर्रा में बारात जाने से पहले दूल्हा वोट डालने पहुंचा। इस दौरान मतदान केंद्र पर दूल्हे का स्वागत फूलमाला पहनाकर किया गया।

(Fri, 26 Apr 2024 09:10 AM)

MP Lok Sabha Chunav Voting live: एमपी की 6 लोकसभा सीटों पर शांतिपूर्ण मतदान जारी

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत मध्य प्रदेश की 6 लोकसभा सीटों पर मतदान जारी है। टीकमगढ़, दमोह, खजुराहो, सतना, रीवा और होशंगाबाद में मतदान शुक्रवार (26 अप्रैल) सुबह 7 बजे शुरू हुआ और शाम 6 बजे समाप्त होगा। सबसे ज्यादा 19 उम्मीदवार सतना में मैदान में हैं, जबकि टीकमगढ़ में 7 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। कुल मतदाताओं में से 58,32,333 पुरुष, 53,29,972 महिलाएं और 155 ट्रांसजेंडर हैं।

(Fri, 26 Apr 2024 09:01 AM)

MP Lok Sabha Chunav Voting live: पीएम मोदी ने की मतदान करने की अपील

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दूसरे चरण में हो रहे मतदान के लिए लोगों से भारी संख्या में वोट करने की अपील की है। पीएम मोदी ने शुक्रवार सुबह X पर लिखा, "लोकसभा चुनाव में आज दूसरे चरण की सभी सीटों के मतदाताओं से मेरा विनम्र अनुरोध है कि वे रिकॉर्ड संख्या में मतदान करें। जितना अधिक मतदान होगा, उतना ही मजबूत हमारा लोकतंत्र होगा। अपने युवा वोटर्स के साथ ही देश की नारीशक्ति से मेरा यह विशेष आग्रह है कि वोट डालने के लिए वे बढ़-चढ़कर आगे आएं। आपका वोट आपकी आवाज है!"

(Fri, 26 Apr 2024 08:29 AM)

MP Lok Sabha Chunav Voting live: बीजेपी नेता प्रह्लाद सिंह पटेल ने नरसिंहपुर में डाला वोट

मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री और बीजेपी नेता प्रह्लाद सिंह पटेल ने नरसिंहपुर के एक मतदान केंद्र पर मतदान किया। वोटिंग के बाद प्रह्लाद सिंह पटेल ने कहा कि मेरी युवाओं से अपील है कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग करें और राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं।

(Fri, 26 Apr 2024 08:23 AM)

MP Lok Sabha Chunav Voting live: वोटर्स के लिए EC की स्पेशल व्यवस्था

चुनाव आयोग ने बताया कि चुनावी राज्यों में भीषण गर्मी और अधिकांश हिस्सों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने के मद्देनजर मतदान केंद्रों पर तंबू और पीने के पानी जैसी व्यवस्था की गई है। चुनाव आयोग लगातार लोगों से अधिक से अधिक मतदान करने की अपील कर रहा है।

(Fri, 26 Apr 2024 08:08 AM)

MP Lok Sabha Chunav Voting live: पोलिंग बूथ पर सुबह से लगी कतारें

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में मध्य प्रदेश की 6 लोकसभा सीटों पर मतदान जारी है। सुबह से ही मतदाताओं में उत्साह दिख रहा है। मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी-लंबी कतारें दिखाई दे रही हैं।

(Fri, 26 Apr 2024 07:15 AM)

MP Lok Sabha Chunav 2024 Voting LIVE: एमपी की 6 सीटों पर मतदान शुरू

मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण में 6 सीटों पर मतदान शुरू हो चुका है। इन सीटों पर 80 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। राज्य में सत्तारूढ़ बीजेपी और विपक्षी कांग्रेस के बीच सीधी लड़ाई है...

इन सीटों पर हो रहा मतदान

दूसरे चरण में टीकमगढ़ (SC), दमोह, खजुराहो, सतना, रीवा और होशंगाबाद निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान हो रहा है। 2019 के चुनाव में बीजेपी ने छिंदवाड़ा को छोड़कर मध्य प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों में से 28 पर जीत हासिल की थी।

बैतूल सीट पर भी दूसरे चरण में मतदान होना था, लेकिन BSP उम्मीदवार अशोक भलावी की दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु के कारण इसे 7 मई को तीसरे चरण में शिफ्ट कर दिया गया है। बैतूल सीट के लिए मतदान अब ग्वालियर-चंबल क्षेत्र की अन्य 9 सीटों के साथ होगा।

वोटर्स की संख्या

दूसरे चरण में 58,13,410 पुरुष, 53,12,025 महिला और 163 थर्ड जेंड के मतदाताओं सहित लगभग 1,11,25,598 वोटर्स मतदान करने के पात्र हैं। इन सीटों पर 75 पुरुष प्रत्याशी, 4 महिला और एक थर्ड जेंडर उम्मीदवार मैदान में हैं। 6 निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 12,822 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं।

बीजेपी-कांग्रेस के बीच है सीधा मुकाबला

मौजूदा सांसद और केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार टीकमगढ़ (SC) निर्वाचन क्षेत्र से चौथी बार चुनाव लड़ रहे हैं, जहां उनका मुकाबला कांग्रेस के पंकज अहिरवार से है। जबकि खजुराहो में मौजूदा सांसद और मध्य प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा का मुकाबला विपक्षी दलों के गठबंधन I.N.D.I.A. के उम्मीदवार आरबी प्रजापति से है। प्रजापति ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक से हैं। वह रिटायर्ड IAS अधिकारी हैं।

सतना में बीजेपी के मौजूदा सांसद गणेश सिंह और कांग्रेस नेता सिद्धार्थ कुशवाह आमने-सामने हैं। जबकि दमोह में मुख्य मुकाबला भाजपा के राहुल सिंह लोधी और कांग्रेस के तरबर सिंह लोधी के बीच है।

इसके अलावा रीवा में बीजेपी के मौजूदा सांसद जनार्दन मिश्रा का मुकाबला कांग्रेस की नीलम मिश्रा से है। जबकि होशंगाबाद निर्वाचन क्षेत्र में बीजेपी के दर्शन सिंह चौधरी और कांग्रेस के संजय शर्मा आमने-सामने हैं।

ये भी पढ़ें- Lok Sabha Chunav 2024 2nd Phase LIVE: दूसरे चरण की वोटिंग जारी, इन प्रमुख सीटों पर है कड़ा मुकाबला

सतना निर्वाचन क्षेत्र में उम्मीदवारों की संख्या सबसे अधिक है। टीकमगढ़ (SC) सीट से कुल 7 उम्मीदवार, दमोह, रीवा और खजुराहो में 14-14 और होशंगाबाद में 12 उम्मीदवार मैदान में हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।