Credit Cards

Maharashtra Lok Sabha Election 2024 Phase 2: 8 लोकसभा सीटों पर 26 को वोटिंग, इन सीटों पर कांटे की टक्कर

Maharashtra Lok Sabha Election 2024 Phase 2: महाराष्ट्र में दूसरे चरण के लिए 8 सीटों पर मतदान होगा। इन सीटों पर कुल 204 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल किया था। बुलढाणा, अकोला, अमरावती, वर्धा, यवतमाल-वाशिम, हिंगोली, नांदेड़ और परभणी में मतदान होना है। नांदेड़, अमरावती और अकोला में बड़े दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है

अपडेटेड Apr 24, 2024 पर 5:54 PM
Story continues below Advertisement
Maharashtra Lok Sabha Election 2024 Phase 2: 26 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के लिए दूसरे चरण की वोटिंग होने वाली है।

Maharashtra Lok Sabha Election 2024 Phase 2: लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे फेज में 13 राज्यों की 89 सीटों पर वोटिंग होगी। महाराष्ट्र की 8 लोकसभा सीटों के लिए भी दूसरे चरण में वोट डाले जाएंगे। बुलढाणा (Buldhana), अकोला (Akola), अमरावती (Amravati), वर्धा (Wardha), यवतमाल-वाशिम (Yavatmal-Washim), हिंगोली (Hingoli), नांदेड़ (Nanded) और परभणी (Parbhani) में मतदान होना है। इससे पहले 19 अप्रैल को पहले चरण में रामटेक, नागपुर, भंडारा-गोंदिया, गढ़चिरौली-चिमूर और चंद्रपुर में मतदान हुए थे। दूसरे चरण में मांदेड़ और अमरावती में कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है।

नांदेड़ का लोकसभा क्षेत्र परंपरागत रूप से कांग्रेस का गढ़ रहा है। हालाँकि, कांग्रेस के पुराने अनुभवी नेता अशोक चव्हाण इन दिनों बीजेपी में शामिल हो गए हैं। दो बार वो सीट का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। ऐसे में बीजेपी के लिए यहां रास्ता आसान हो सकता है। नजर आ रहा है।

नांदेड़ लोकसभा सीट पर दिलचस्प मुकाबला


भाजपा ने सांसद प्रताप पाटिल चिखलिकर को नांदेड लोकसभा सीट से मैदान में उतारा है। वहीं इंडिया ब्लॉक के वसंत चव्हाण मैदान में है। नांदेड़ सीट पर प्रकाश अंबेडकर के नेतृत्व वाली वंचित बहुजन अघाड़ी (वीबीए) ने इस बार अविनाश भोसिकर को मैदान में उतार दिया है। यहां पर असली मुकाबला प्रताप और वसंत के बीच नहीं है। असली लड़ाई अशोक चव्हाण लड़ रहे हैं। वह जी जान से चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। दिल्ली दरबार ने इस सीट की जीत का जिम्मा महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण के हाथों थमा दी है। ऐसे में चव्हाण की प्रतिष्ठा यहां दांव पर लगी हुई है। वहीं वंचित बहुजन अघाड़ी के मैदान में आने से कांग्रेस का वोट बंटने की संभावना जताई जा रही है। जिसका पूरा फायदा भगवा पार्टी को मिल सकता है।

दुश्मन बने दोस्त और दोस्त बने दुश्मन

पिछले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने चव्हाण और बीजेपी ने चिखलीकर को मैदान में उतारा था, जो एक-दूसरे के घोर राजनीतिक विरोधी हैं, जबकि दोनों के बीच रिश्तेदारी भी है। साल 2019 के चुनाव में चव्हाण चिखलीकर पर आरोप लगा रहे थे और चिखलीकर चव्हाण को घेर रहे थे। उस वक्त कांग्रेस के उम्मीदवार वसंतराव चव्हाण, अशोक चव्हाण के करीबी हुआ करते थे। 5 साल के बाद पूरी स्थिति ही बदल गई। जो अशोक चव्हाण, चिखलीकर पर आरोपों की बरसात करते थे, अब उनके गुणगान करते हुए उनके लिए वोट मांग रहे हैं।

अमरावती में नवनीत राणा के खिलाफ इनका मुकाबला

अमरावती सीट पर कांग्रेस ने अंबेडकरवादी सामाजिक कार्यकर्ता बलवंत वानखेड़े को कांग्रेस ने टिकट दिया है। वहीं मौजूदा सांसद नवनीत कौर राणा को बीजेपी ने टिकट दिया है। इसके पहले वो निर्दलीय इस सीट से चुनाव जीत चुकी हैं। अब वो बीजेपी में शामिल हो गईं हैं।

अकोला सीट पर क्या है स्थिति

अकोला सीट पर भाजपा ने अनूप धोत्रे और कांग्रेस ने अभय पाटिल को मैदान में उतारा है। वहीं वंचित बहुजन अघाड़ी प्रमुख प्रकाश अंबेडकर की नजर मुस्लिम वोटों पर है। स सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला है।

बुलढाणा और यवतमाल-वाशिम सीट

बुलढाणा और यवतमाल-वाशिम ऐसी दो सीटें हैं जहां शिवसेना में विभाजन के बाद पहली बार शिंदे सेना बनाम UBT सेना की चुनावी लड़ाई देखने को मिलेगी। बुलढाणा में एकनाथ शिंदे गुट का प्रतिनिधित्व करने वाले मौजूदा सांसद प्रतापराव जाधव को UBT सेना के नरेंद्र खेडेकर, पूर्व जिला परिषद प्रमुख और उद्धव के वफादार से चुनौती का सामना होगा।  वहीं यवतमाल सीट पर NDA ने राजश्री पाटिल और इंडिया गठबंधन ने संजय देशमुख को मैदान में उतारा है।

संख्या महाराष्ट्र की 8 सीटों पर होगा मतदान 
1. बुलढाणा
2. अकोला
3. अमरावती (SC)
4. वर्धा
5. यवतमाल-वाशिम
6. हिंगोली
7. नांदेड़
8. परभणी

MP Lok Sabha Election 2024 Phase 2: मध्य प्रदेश में दूसरे चरण में इन सीटों पर होगी वोटिंग, दांव पर लगी दिग्गज नेताओं की साख

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।