Maharashtra Lok Sabha Chunav 2024: 20 मई को लोकसभा चुनाव के 5वें चरण के तहत वोटिंग हो रही है। इस दौरान महाराष्ट्र की धुले, डिंडोरी, नासिक, भिवंडी, कल्याण, ठाणे, मुंबई नॉर्थ, मुंबई नॉर्थ वेस्ट, मुंबई नॉर्थ ईस्ट, मुंबई साउथ, मुंबई साउथ सेंट्रल, मुंबई नॉर्थ सेंट्रल और पालघर लोकसभा सीट्स पर वोट पड़ रहे हैं। मुंबई में अक्षय कुमार, जाह्नवी कपूर, फरहान अख्तर, राजकुमार राव समेत कई सेलिब्रिटीज मतदान कर चुके हैं। अक्षय कुमार वोट डालने के लिए सुबह 7 बजे ही मतदान केंद्र पर पहुंच गए। उनके पास पहले कनाडा की नागरिकता थी लेकिन वह अब इसे छोड़ चुके हैं। भारतीय नागरिकता प्राप्त होने के बाद अक्षय कुमार ने पहली बार मतदान किया है।