Get App

Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे नहीं लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, अपनी सीट से दामाद को किया प्रमोट

Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति ने लोकसभा चुनाव के लिए गुरुवार को छत्तीसगढ़, केरल और कई अन्य राज्यों में करीब 40 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लगाई। सूत्रों के मुताबिक इन उम्मीदवारों में केरल की वायनाड सीट से राहुल गांधी का नाम भी शामिल है

Akhileshअपडेटेड Mar 08, 2024 पर 11:27 AM
Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे नहीं लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, अपनी सीट से दामाद को किया प्रमोट
Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस प्रमुख इस साल लोकसभा चुनाव लड़ने से साफ इनकार कर दिया है

Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) के दामाद राधाकृष्ण डोड्डामणि (Radhakrishna Doddamani) कर्नाटक की गुलबर्गा सीट से आगामी लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी टिकट के प्रबल दावेदार के रूप में उभरे हैं। 81वर्षीय खड़गे गुलबर्गा (कलबुरगी) लोकसभा सीट से दो बार जीते हैं, लेकिन 2019 के चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। रिपोर्ट के मुताबिक, कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे ने इस साल लोकसभा चुनाव लड़ने से साफ इनकार कर दिया है।

कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने खड़गे के कलबुरगी से चुनाव लड़ने के पक्ष में नहीं होने संबंधी खबरों की पुष्टि करते हुए कहा, "राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष के पास कई जिम्मेदारियां हैं। राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी मामलों के प्रबंधन के अलावा उन्हें इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस (I.N.D.I.A.) गठबंधन के भागीदारों के साथ समन्वय करना है।" उन्होंने कहा, "इसके अलावा, राज्यसभा में उनका चार साल से अधिक का कार्यकाल अभी शेष है।"

कर्नाटक सरकार में मंत्री हैं बेटे प्रियंक

मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे प्रियंक खरगे गुलबर्गा क्षेत्र के चित्तपुर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। वह कर्नाटक में सिद्धरमैया नीत सरकार में मंत्री हैं। वह भी लोकसभा चुनाव लड़ने के इच्छुक नहीं है। पार्टी के एक नेता ने कहा, "शैक्षणिक संस्थाओं का प्रबंधन करने वाले कारोबारी डोड्डामणि प्रमुख दावेदार प्रतीत होते हैं।" पार्टी सूत्रों ने बताया कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी सहित शीर्ष नेताओं के परामर्श से कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे चुनाव लड़ने या नहीं लड़ने पर अंतिम फैसला करेंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें