Electoral Bond: सुप्रीम कोर्ट (SC) ने हाल ही में इलेक्टोरल बॉन्ड स्कीम (Electoral Bond Scheme) को रद्द कर दिया था। अब ऐसी अटलकें लगाई जा रही हैं कि केंद्र सरकार जल्द ही राजनीतिक चंदे को लेकर एक नई स्कीम ला सकती है। रिपोर्ट्स की मानें, तो कथित तौर पर सरकार राजनीतिक दलों की फंडिंग के लिए एक नई योजना पर काम कर रही है। सरकार चुनावी बॉन्ड योजना की जगह इस नई स्कीम को लेकर आ सकती है।
