Get App

MP Lok Sabha Election: 6 बार के सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते की इस बार मंडला से राह नहीं है आसान, पढ़ें ग्राउंड रिपोर्ट

MP Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस ने दावा किया कि उन्होंने आदिवासियों के कल्याण के लिए कोई काम नहीं किया। राज्य के महाकोशल क्षेत्र में मंडला (अजजा-आरक्षित) से मौजूदा सांसद और वरिष्ठ भाजपा नेता कुलस्ते का मुकाबला कांग्रेस के डिंडोरी विधानसभा सीट से विधायक ओंकार सिंह मरकाम से है

Akhileshअपडेटेड Apr 18, 2024 पर 3:15 PM
MP Lok Sabha Election: 6 बार के सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते की इस बार मंडला से राह नहीं है आसान, पढ़ें ग्राउंड रिपोर्ट
MP Lok Sabha Election 2024: बीजेपी का मानना है कि 'मोदी फैक्टर' कुलस्ते के पक्ष में काम करेगा

Madhya Pradesh Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण में 19 अप्रैल को जिन राज्यों में मतदान होंगे उनमें मPOLध्य प्रदेश की छह सीटें भी शामिल हैं। इनमें मंडला ऐसी लोकसभा सीट है, जिस पर सबकी नजर है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि सत्ता विरोधी लहर केंद्रीय मंत्री और छह बार के सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते (Faggan Singh Kulaste) के लिए मंडला से इस लोकसभा चुनाव की लड़ाई को थोड़ा कठिन बना सकती है जो 2023 के मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों में हार गए थे।

बीजेपी का मानना है कि 'मोदी फैक्टर' कुलस्ते के पक्ष में काम करेगा। वहीं कांग्रेस ने दावा किया कि उन्होंने आदिवासियों के कल्याण के लिए कोई काम नहीं किया। राज्य के महाकोशल क्षेत्र में मंडला (अजजा-आरक्षित) से मौजूदा सांसद और वरिष्ठ भाजपा नेता कुलस्ते का मुकाबला कांग्रेस के डिंडोरी विधानसभा सीट से विधायक ओंकार सिंह मरकाम से है।

19 अप्रैल को होगा मतदान

मंडला लोकसभा सीट पर शुक्रवार 19 अप्रैल को मतदान होगा। मंडला में आठ विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं जिनमें से छह अनुसूचित जनजाति के लिए और एक अनुसूचित जाति के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित है। 2023 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने इनमें से पांच क्षेत्रों में जीत हासिल की। हालांकि उसकी सामूहिक जीत का अंतर केवल 16,000 वोट से था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें