MP Lok Sabha Elections 2024: केंद्र में 10 साल से सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने लोकसभा चुनाव को लेकर चुनावी अभियान तेज कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi in MP) ने रविवार (7 अप्रैल) को जबलपुर में एक मेगा रोड शो के साथ लोकसभा चुनाव के लिए मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रचार अभियान का आगाज किया। BJP के स्टार प्रचारक पीएम मोदी ने जबलपुर में एक किलोमीटर से भी ज्यादा लंबा रोड शो किया। पीएम मोदी के साथ राज्य के सीएम मोहन यादव भी मौजूद रहे। पीएम मोदी खुली जीप में सवार रहे। उन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे हुए थे।
