MP Chunav Parinam 2024 Highlights: मध्य प्रदेश में ढह गया कांग्रेस का आखिरी किला, सभी 29 सीटों पर BJP ने किया क्लीन स्वीप, देखें सभी सीट्स की अपडेट्स
MP Chunav Parinam 2024 LIVE: भारत का दिल कहे जाने वाले मध्य प्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटों पर वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। बीजेपी का यहां कांग्रेस से सीधा मुकाबला है। पिछले लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने राज्य की 29 में से 28 सीटें जीती थी, जबकि कांग्रेस को महज 1 सीटें मिली थीं। इस बार बीजेपी का इरादा मध्य प्रदेश में क्लीन स्वीप करने का है। यहां देख मध्य प्रदेश की सभी लोकसभा सीटों के चुनाव परिणाम का लाइव अपडेट-
MP Chunav Parinam 2024 LIVE: एग्जिट पोल बताते हैं कि भाजपा को सभी 29 लोकसभा सीटें जीतने की उम्मीद है
MP Chunav Parinam 2024 LIVE: भारत का दिल कहे जाने वाले मध्य प्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटों पर वोटों की गिनती पूरी हो चुकी है। कांग्रेस पार्टी का राज्य में सूपड़ा साफ हो गया है। भारतीय जनता पार्टी ने राज्य सभी 29 लोकसभा सीटें जीत ली है। वहीं कांग्रेस राज्य में अपना आखिरी किला, छिंदवाड़ा लोकसभा भी हार गई है। यहां पर बीजेपी और कांग्रेस का सीधा मुकाबला था। इंडिया गठबंधन के तहत कांग्रेस ने राज्य की एक सीट, खजुराहो लोकसभा समाजवादी पार्टी को दी थी, लेकिन उनका नामांकन खारिज हो गया था। ऐसे में लगभग सभी सीटों पर बीजेपी और कांग्रेस की सीधी टक्कर थी, जिसमें भगवा पार्टी ने राज्य में क्लीन स्वीप किया है।
MP Chunav Parinam 2024: मध्य प्रदेश की सभी 26 लोकसभा सीटों पर कौन सा उम्मीदवार कितने वोटों से जीता, इसे आप नीचे देख सकते हैं-
क्रम संख्या
लोकसभा सीट
विजयी उम्मीदवार का नाम
कुल मत
अंतर(मार्जिन)
1
मुरैना
शिवमंगल सिंह तोमर
515477
52530
2
भिण्ड
संध्या राय
537065
64840
3
ग्वालियर
भारत सिंह कुशवाह
671535
70210
4
गुना
ज्योतिरादित्य मा. सिंधिया
923302
540929
5
सागर
डॉ.लता वानखेड़े
787979
471222
6
टीकमगढ़
डा. वीरेन्द्र कुमार
715050
403312
7
दमोह
राहुल सिंह लोधी
709768
406426
8
खजुराहो
विष्णु दत्त शर्मा (वी.डी. शर्मा)
772774
541229
9
सतना
गणेश सिंह
459728
84949
10
रीवा
जनार्दन मिश्र
477459
193374
11
शहडोल
श्रीमती हिमाद्री सिंह
711143
397340
12
जबलपुर
आशीष दुबे
790133
486674
13
मण्डला
फग्गनसिंह कुलस्ते
751375
103846
14
बालाघाट
भारती पारधी
712660
174512
15
छिन्दवाड़ा
बंटी विवेक साहू
644738
113618
16
होशंगाबाद
दर्शन सिंह चौधरी
812147
431696
17
भोपाल
आलोक शर्मा
981109
501499
18
देवास
महेन्द्र सिंह सोलंकी
928941
425225
19
उज्जैन
अनिल फिरोजिया
836104
375860
20
मंदसौर
सुधीर गुप्ता
945761
500655
21
रतलाम
अनिता नागरसिंह चौहान
795863
207232
22
धार
सावित्री ठाकुर
794449
218665
23
इन्दौर
शंकर लालवानी
1226751
1175092
24
खरगौन
गजेन्द्र सिंह पटेल
819863
135018
25
खण्डवा
ज्ञानेश्वर पाटील
862679
269971
26
बैतूल
दुर्गादास (डी. डी.) उइके
848236
379761
27
विदिशा
शिवराज सिंह चौहान
1116460
821408
28
राजगढ़
रोडमल नागर
758743
146089
29
सिद्धी
डा. राजेश मिश्रा
583559
206416
MP Chunav Parinam 2024 LIVE: मध्य प्रदेश में 10 सीटों पर बीजेपी ने दर्ज की जीत
शाम 6 बजे तक, चुनाव आयोग की वेबसाइट पर मौजूदा आंकड़ों के मुताबिक, मध्य प्रदेश की 29 में से 12 लोकसभा सीटों पर बीजेपी ने जीत दर्ज कर ली थी। वहीं बाकी 17 सीटों पर भी बीजेपी ही आगे चल रही थी। वहीं कांग्रेस का राज्य में खाता खुलता भी नहीं दिख रहा है।
MP Chunav Parinam 2024 LIVE: गुना से सिंधिया, टीकमगढ़ से वीरेंद्र कुमार जीते
गुना लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया 5,40,929 वोटों के अंतर से जीत हासिल की। वहीं टीकमगढ़ लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार वीरेंद्र कुमार ने 4,03,312 वोटों के अंतर से जीत हासिल की।
MP Chunav Parinam 2024 LIVE: दामोह से राहुल सिंह लोढी, खजुराहो से वीडी शर्मा जीते
दामोह लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार राहुल सिंह लोढी 4,06,426 वोटों के अंतर से जीत हासिल किया। वहीं खजुराहो लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार वी डी शर्मा ने 5,41,229 वोटों के अंतर से जीत हासिल की।
MP Chunav Parinam 2024 LIVE: सतना से गणेश सिंह, रीवा से जनार्दन मिश्रा जीते
सतना लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार राहुल सिंह लोढी 84,949 वोटों के अंतर से जीत हासिल किया। वहीं खजुराहो लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार वी डी शर्मा ने 1,93,374 वोटों के अंतर से जीत हासिल की।
MP Chunav Parinam 2024 LIVE: मध्य प्रदेश में कांग्रेस साफ, सभी 29 सीटों पर बीजेपी की बढ़त
दोपहर 4.25 बजे तक, चुनाव आयोग की वेबसाइट पर मौजूदा आंकड़ों के मुताबिक, मध्य प्रदेश की सभी 29 में से 2 लोकसभा सीटों पर बीजेपी ने जीत दर्ज कर ली है। वहीं बाकी 27 सीटों पर वह आगे चल रही है। वहीं कांग्रेस का राज्य में खाता खुलता भी नहीं दिख रहा है।
MP Chunav Parinam 2024 LIVE: टीकमगढ़ से बीजेपी जीती
टीकमगढ़ लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार, डा वीरेन्द्र कुमार ने 4,03,312 वोटों के अंतर से जीत हासिल कर ली है।
MP Chunav Parinam 2024 LIVE: इंदौर लोकसभा से 11.75 लाख वोटों के अंतर से जीती बीजेपी
इन्दौर लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार, शंकर लालवानी ने 11,75,092 वोटों के भारी अंतर से जीत हासिल की है। यहां के कांग्रेस उम्मीदवार ने आखिरी दिन खेल करते हुए नामांकन वापस ले लिया और बीजेपी में शामिल हो गए है। ऐसे में कांग्रेस यहां पहले ही मुख्य मुकाबले से बाहर हो गई थी।
MP Chunav Parinam 2024 LIVE: मध्य प्रदेश में कांग्रेस साफ, सभी 29 सीटों पर बीजेपी की बढ़त
दोपहर 3.30 बजे तक, चुनाव आयोग की वेबसाइट पर मौजूदा आंकड़ों के मुताबिक, मध्य प्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटों पर बीजेपी अच्छी खासी बढ़त के साथ आगे चल रही थी। वहीं कांग्रेस अपनी इकलौती सीट छिंदवाड़ा भी हारती हुई दिख रही है।
MP Chunav Parinam 2024 LIVE: गुना से सिंधिया 5.35 लाख वोटों से आगे
दोपहर 3.30 बजे तक, गुना लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया 5,35,968 वोटों के अंतर से आगे चल रहे थे।
MP Chunav Parinam 2024 LIVE: खजुराहो से बीजेपी 5.04 लाख वोटों से आगे
दोपहर 3.30 बजे तक, खजुराहो लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार, वी.डी. शर्मा 5,04,222 वोटों के अंतर से आगे चल रहे थे।
MP Chunav Parinam 2024 LIVE: शिवराज सिंह चौहान 7.55 लाख वोटों से आगे
दोपहर 3.30 बजे तक, विदिशा लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार और मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम, शिवराज सिंह चौहान 7,55,365 वोटों के अंतर से आगे चल रहे थे।
MP Chunav Parinam 2024 LIVE: छिन्दवाड़ा से बीजेपी के बंटी विवेक साहू आगे
छिन्दवाड़ा लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार बंटी विवेक साहू, अपने कांग्रेस प्रतिद्वंदी नकुल नाथ से 1,06,853 वोटों के अंतर से आगे चल रहे थे।
MP Chunav Parinam LIVE: कमल नाथ ने कहा, भाजपा की सीटें काफी कम हुई हैं
वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमल नाथ ने कहा, "इंडिया गठबंधन के रुझान बहुत अच्छे हैं। मैं छिंदवाड़ा की जनता के फैसले को स्वीकार करता हूं। भाजपा की सीटें काफी कम हुई हैं।"
MP Chunav Parinam LIVE: भिंड लोकसभा सीट पर बीजेपी की संध्या रे आगे
दोपहर 12.40 बजे तक, भिंड लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार संध्या रे, 295553 वोटों के साथ आगे चल रही है। वहीं कांग्रेस के उम्मीदवार फूल सिंह बरैया, 28,1240 मतों के साथ पीछे चल रहे हैं। दोनों उम्मीदवारों के बीच 14,313 मतों का अंतर है।
MP Chunav Parinam LIVE: अपने किले पर फतह पाने की ओर ज्योतिरादित्य सिंधिया
दोपहर 12.30 बजे तक, गुना लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया एक बार फिर अपना किला फतह करने की ओर बढ़ रहे हैं। वे 38 हजार वोटों से बढ़त बनाए हुए हैं।
MP Chunav Parinam LIVE: सीएम मोहन यादव ने जताई संतुष्टि
मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने संतुष्टि जताते हुए कहा, "मुझे खुशी है कि मोदी सरकार एक बार फिर पूर्ण बहुमत हासिल करेगी। मध्य प्रदेश में बीजेपी सभी 29 सीटों पर आगे चल रही है। मैं पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा को बधाई देता हूं। मैंने हमेशा कहा है कि छिंदवाड़ा में हमें कोई नहीं हरा सकता। हम छिंदवाड़ा में शानदार बहुमत से जीतने के लिए तैयार हैं।"
MP Chunav Parinam LIVE: कमलनाथ ने कहा, "हम अंतिम चुनाव नतीजे आने का इंतजार करेंगे"
कांग्रेस के दिग्गज नेता कमलनाथ ने कहा कि वह अंतिम चुनाव नतीजे आने का इंतजार करेंगे। कमलनाथ के बेटे, नकुलनाथ छिंदवाड़ा लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार है और शुरुआती रुझानों में पीछे चल रहे हैं। कमलनाथ ने कहा, "जो कुछ भी हो रहा है, हम उसका आकलन करेंगे।" उन्होंने आगे कहा, "हां, मैंने देखा कि पार्टी 214 सीटों पर आगे चल रही है। यह सकारात्मक खबर है। हम वास्तविक परिणाम आने का इंतजार करेंगे।"
MP Chunav Parinam LIVE: शिवराज सिंह चौहान को 1.88 लाख वोटों को मिली बढ़त
सुबह 10.59 बजे तक, मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम और विदिशा से भाजपा उम्मीदवार शिवराज सिंह चौहान 1,88,350 वोटों के भारी अंतर से आगे चल रहे हैं।
MP Chunav Parinam LIVE: सागर में BJP की लता वानखेड़े ने बढ़त बरकरार
सुबह 10.59 बजे तक, सागर लोकसभा सीट में भाजपा की लता वानखेड़े ने 38.7% वोट हासिल करते हुए बढ़त बनाए रखी है। वहीं बसपा के भगवती प्रसाद जाटव 30.2% वोट हासिल करके दूसरे नंबर पर चल रहे हैं।
MP Chunav Parinam LIVE: बैतूल में BJP के दुर्गादास उइके 59,525 वोटों से आगे
सुबह 10.37 बजे तक, बैतूल लोकसभा सीट पर BJP के दुर्गादास उइके 59,525 वोटों के साथ सबसे आगे हैं, जबकि कांग्रेस के रामू टेकाम 67% वोट (114,801 वोट) हासिल कर दूसरे स्थान पर हैं।
MP Chunav Parinam LIVE: मध्य प्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटों पर BJP आगे
सुबह 9.55 बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक, मध्य प्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है। वहीं कांग्रेस इस चुनाव में अपना छिंदवाड़ा का किला भी खोती नजर आ रही है। शुरुआती रुझानों में छिंदवाड़ा लोकसभा सीट पर कांग्रेस के नकुलनाथ करीब 6,000 वोटों से पीछे चल रहे हैं।
MP Chunav Parinam LIVE: कौन कहां आगे चल रहा है?
बेतूल लोकसभा सीट से दुर्गादास उइके (BJP) आगे चल रहे हैं।
विदिशा लोकसभा सीट से शिवराज सिंह चौहान (BJP) आगे चल रहे हैं।
होशंगाबाद लोकसभा सीट से दर्शन सिंह चौधरी (BJP) आगे चल रहे हैं।
बालाघाट लोकसभा सीट से भारती पारधी (BJP) आगे चल रहे हैं।
मंडला लोकसभा सीट से फग्गन सिंह कुलस्ते (BJP) आगे चल रहे हैं।
सीधी लोकसभा सीट से राजेश मिश्रा (BJP) आगे चल रहे हैं।
MP Chunav Parinam LIVE: शुरुआती रुझानों में कौन किस सीट पर आगे
भिंड लोकसभा सीट से संध्या रे (BJP) आगे चल रही हैं।
शिवमंगल सिंह तोमर (BJP) मुरैना लोकसभा सीट से आगे चल रहे हैं।
रोडमल नागर (BJP) राजगढ़ लोकसभा सीट से आगे चल रहे हैं।
अनीता नागरसिंह चौहान (BJP) रतलाम लोकसभा सीट से आगे चल रहे हैं।
सावित्री ठाकुर (BJP) धार लोकसभा सीट से आगे चल रहे हैं।
गजेंद्र सिंह पटेल (BJP) खरगोन लोकसभा सीट से आगे चल रहे हैं।
ज्ञानेश्वर पाटिल (BJP) खंडवा लोकसभा सीट से आगे चल रहे हैं।
MP Chunav Parinam LIVE: मुरैना में कांग्रेस को बढ़त
मुरैना में कांग्रेस उम्मीदवार नीतू सत्यपाल सिंह सिकरवार आगे चल रही हैं। उन्हें भाजपा के शिवमंगल सिंह तोमर चुनौती दे रहे हैं। मुरैना लोकसभा सीट पर 7 मई को तीसरे चरण में मतदान हुआ था।
MP Chunav Parinam LIVE: विदिशा में शिवराज सिंह चौहान आगे चल रहे हैं
विदिशा लोकसभा सीट से शिवराज सिंह चौहान आगे चल रहे हैं। उनका मुकाबला कांग्रेस के प्रताप भानु शर्मा से है। विदिशा की सीट पिछले कई लोकसभा चुनावों से बीजेपी का गढ़ बनी हुई है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज जैसे दिग्गज बीजेपी नेता भी इस सीट से चुनाव लड़ चुके हैं।
MP Chunav Parinam LIVE: मालवा, चंबल और विंध्य इलाकों में बीजेपी आगे
शुरुआती रुझानों से पता चलता है कि मालवा, चंबल और विंध्य के इलाकों में बीजेपी आगे चल रही है। चंबल इलाके की गुना लोकसभा सीट से बीजेपी के ज्योतिरादित्य सिंधिया और कांग्रेस के राव यादवेंद्र सिंह के बीच मुकाबला है। ज्योतिरादित्य सिंधिया शुरुआती रुझानों में आगे चल रहे हैं।
MP Chunav Parinam 2024 LIVE: बीजेपी 29 और कांग्रेस 27 सीटों पर लड़ रही चुनाव
बीजेपी ने मध्य प्रदेश की सभी 29 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ा है। वहीं कांग्रेस को केवल 27 सीटों पर ही चुनाव लड़ना पड़ा क्योंकि इंदौर से उसके उम्मीदवार ने नामांकन के आखिरी दिन अपना पर्चा वापस ले लिया और बीजेपी ज्वाइन कर ली। वहीं खजुराहो सीट पर सपा उम्मीदवार का नामांकन खारिज होने के बाद कांग्रेस यहां ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक (AIFB) के आरबी प्रजापति (राजा भैया) का समर्थन कर रही है।
MP Chunav Parinam 2024 LIVE: मध्य प्रदेश में 4 चरणों में हुआ था मतदान
मध्य प्रदेश में 4 चरणों में मतदान हुआ था- 19 अप्रैल, 26 अप्रैल, 7 मई और 13 मई को। पहले चरण में कुल मतदान 67.75%, दूसरे चरण में 58.59%, तीसरे चरण में 66.75% और चौथे चरण में 72.05% मतदान हुआ।
MP Loksabha Chunav Parinam 2024: सुबह 8 बजे से आने शुरू होंगे नतीजे
गुजरात की सभी लोकसभा सीटों के नतीजे 4 जून, 2024 की सुबह 8 बजे से आने शुरू हो जाएंगे। चुनाव नतीजों को केंद्रीय चुनाव आयोग के आधिकारिक वेबसाइट eci.gov.in पर जारी किया जाएगा।