MP Chunav Parinam 2024 LIVE: भारत का दिल कहे जाने वाले मध्य प्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटों पर वोटों की गिनती पूरी हो चुकी है। कांग्रेस पार्टी का राज्य में सूपड़ा साफ हो गया है। भारतीय जनता पार्टी ने राज्य सभी 29 लोकसभा सीटें जीत ली है। वहीं कांग्रेस राज्य में अपना आखिरी किला, छिंदवाड़ा लोकसभा भी हार गई है। यहां पर बीजेपी और कांग्रेस का सीधा मुकाबला था। इंडिया गठबंधन के तहत कांग्रेस ने राज्य की एक सीट, खजुराहो लोकसभा समाजवादी पार्टी को दी थी, लेकिन उनका नामांकन खारिज हो गया था। ऐसे में लगभग सभी सीटों पर बीजेपी और कांग्रेस की सीधी टक्कर थी, जिसमें भगवा पार्टी ने राज्य में क्लीन स्वीप किया है।