नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की और सरकार बनाने का दावा पेश किया। उन्हें शुक्रवार को NDA संसदीय दल का नेता चुना गया। मोदी 9 जून को शाम 6 बजे तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। इसके बाद मीडिया को संबोधित करते हुए नरेंद्र मोदी ने कहा, "18वीं लोकसभा एक प्रकार से नई ऊर्जा, युवा ऊर्जा और कुछ कर गुजरने की इरादे वाली ये लोकसभा है। आजादी का अमृत महोत्सव के बाद का ये पहला चुनाव है। ये एक प्रकार से वो 25 वर्ष हैं, जो हमारे अमृतकाल के 25 साल हैं।"