प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार तीसरी बार केंद्र में सरकार बनाने का दावा पेश करने वाले हैं। इससे पहले उन्होंने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेताओं लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी से उनके घर पर मुलाकात की। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) संसदीय दल का नेता, बीजेपी संसदीय दल का नेता और लोकसभा में बीजेपा का नेता चुने जाने के तुरंत बाद मोदी ने आडवाणी से मुलाकात की। आडवाणी से मुलाकात के बाद वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व अध्यक्ष जोशी के घर पर गए।
मोदी ने इसके बाद पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से भी मुलाकात की। मोदी बाद में राष्ट्रपति भवन जाएंगे, जहां वो राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।
NDA के संसदीय दल के नेता चुने गए मोदी
BJP के नेतृत्व वाले NDA के नए चुने गए सांसदों ने आज पुराने संसद भवन में बैठक कर मोदी को अपना नेता चुना, जिससे उनके तीसरे कार्यकाल के लिए देश के पीएम के रूप में शपथ लेने का रास्ता साफ हो गया।
NDA नेता मोदी को गठबंधन के नेता के रूप में चुनने के लिए संसद में इकट्ठा हुए। इसी दौरान बिहार के सीएम नीतीश और टीडीपी प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू ने मोदी के नेतृत्व वाली NDA सरकार को अपना समर्थन देने का वादा किया।
राष्ट्रपति के सामने सरकार बनाने का दावा करेंगे
इससे पहले आज, पीएम मोदी ने संसदीय बैठक को संबोधित किया, जिसमें उन्हें NDA नेता चुना गया। बैठक शुरू होते ही वरिष्ठ भाजपा नेता राजनाथ सिंह ने लोकसभा में भाजपा और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के नेता के रूप में नरेंद्र मोदी का नाम प्रस्तावित किया।
TDP के चंद्रबाबू नायडू, जेडी (यू) के नीतीश कुमार और शिव सेना के एकनाथ शिंदे जैसे गठबंधन के वरिष्ठ सदस्य, जिन्होंने एनडीए सरकार को समर्थन देने की कसम खाई है, राष्ट्रपति मुर्मू के साथ बैठक में पीएम के साथ शामिल होंगे।
पिछले दिनों हुए लोकसभा चुनाव में 543 सदस्यीय लोकसभा में भाजपा को 240 सीटें मिली हैं, जबकि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) को 293 सीटें मिली हैं। NDA की सीटों की संख्या बहुमत के जादुई आंकड़े से ज्यादा है।