Lok Sabha Opinion Poll 2024: Network18 के मेगा ओपिनियन पोल (Mega Opinion Poll) के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेतृत्व वाला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) केंद्र में लगातार तीसरी बार ऐतिहासिक कार्यकाल हासिल करते हुए नजर आ रहा है। इसी के साथ आगामी लोकसभा चुनावों (Loksabha Elections 2024) के लिए प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) का "400 पार" का लक्ष्य पूरा होता दिख रहा है।
