कांग्रेस को पूर्वोत्तर राज्यों ने भी दिया झटका, NDA को मिल रही 16-21 सीटें, देखिए Exit Poll के रुझान

उत्तर-पूर्व में कुल 8 राज्य आते हैं। इनमें लोकसभा की कुल 25 सीटें हैं। 2019 के लोकसभा चुनावों में सबसे ज्यादा सीटें BJP के खाते में गई थीं। दरअसल, सबसे ज्यादा 14 सीटों वाले राज्य असम में बीजेपी ने 9 सीटें जीती थीं

अपडेटेड Jun 01, 2024 पर 10:32 PM
Story continues below Advertisement
इनमें अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, त्रिपुरा, मिजोरम, नगालैंड, सिक्किम और असम शामिल हैं।

North East Lok sabha Chunav 2024 Exit Poll:  नॉर्थ ईस्ट यानी उत्तर-पूर्व के सभी राज्यों के एग्जिट पोल नतीजे आ चुके हैं। उत्तर-पूर्व में कुल 8 राज्य शामिल हैं। इनमें अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, त्रिपुरा, मिजोरम, नगालैंड, सिक्किम और असम शामिल हैं। इनमें चार राज्यों में 2-2 सीटें हैं। तीन राज्यों में 1-1 सीटें हैं। असम में सबसे ज्यादा 14 सीटें हैं। कुल मिलाकर 8 राज्यों में 25 सीटें हैं। अधिकतर एग्जिट पोल के मुताबिक, भारतीय जनता पार्टी (BJP) की अगुआई वाला एनडीए गठबंधन एक बार फिर से बढ़त बनाते हुआ दिख रहा है।

ABP-C Voter एग्जिट पोल

ABP-C वोटर के एग्जिट पोल के मुताबिक, बीजेपी की अगुआई वाले एनडीए गठबंधन को नॉर्थ ईस्ट में इस बार 16 से 21 सीटें मिल सकती है।

टुडेज चाणक्य एग्जिट पोल


टुडेज चाणक्य के एग्जिट पोल के मुताबिक, असम में इस बार बीजेपी को 12 से 14 सीटें मिल सकती है और उसे कुल 57 फीसदी वोट मिल सकता है। वहीं कांग्रेस को 30 प्रतिशत वोट शेयर के साथ 1 से 2 सीटें मिल सकती हैं।

इंडिया टीवी-CNX एग्जिट पोल

इस एग्जिट पोल के मुताबिक, असम में इस बार बीजेपी की अगुआई वाले एनडीए गठबंधन को 9 से 10 सीटें मिल सकती हैं। वहीं कांग्रेस की अगुआई वाले इंडिया गठबंधन को इस बार 1 से 2 सीटें मिलने का अनुमान है।

एक्सिस माय इंडिया का सर्वे

इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया का, असम में एनडीए को 10 से 12 सीटों पर जीत मिल सकती है। वहीं कांग्रेस की अगुआई वाले इंडिया गठबंधन को 2 से 4 सीटों पर जीत मिल सकती हैं। अरुणचाल की दोनों सीटों पर बीजेपी को जीत मिलते हुई दिखाया गया है।

2019 के लोकसभा चुनाव में क्या रहा था नतीजा?

2019 के लोकसभा चुनावों के नतीजों को देखा जाए तो बीजेपी का पलड़ा भारी लगता है। असम की 14 सीटों में से 9 सीटें एनडीए के खाते में गई थीं। इसके अलावा अरुणाचल की दोनों सीटें BJP के पास गई थीं। त्रिपुरा की दोनों सीटें BJP के पास गई थीं। मणिपुर की एक सीट बीजेपी के पास गई थीं। इस तरह इस इलाके की कुल 25 सीटों में से ज्यादातर पर बीजेपी की जीत हुई थी।

मणिपुर की दो सीटों में से एक BJP के पास गई थी। एक सीट नगा पीपल्स फ्रंट को गई थी। मेघालय की दो सीटों में से एक सीट कांग्रेस के पास गई थी। दूसरी सीट एनपीपी के पास गई थी। मिजोरम की एक सीट एमएनएफ को गई थी। नगालैंड की एक सीट एनडीपीपी को गई थी। सिक्किम की एक सीट एसकेएम को गई थी।

 

Moneycontrol News

Moneycontrol News

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।