North East Lok Sabha Elections 2024: भारत निर्वाचन आयोग (EC) ने आगामी लोकसभा चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। मतदान 19 अप्रैल से शुरू होकर 1 जून को समाप्त होगा। जबकि वोटों की गिनती पूरे देश में 4 जून को होगी। 7 चरणों में कुल 543 निर्वाचन क्षेत्र शामिल होंगे। हम आपकों नॉर्थ ईस्ट यानी पूर्वोत्तर राज्यों जैसे अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, त्रिपुरा और सिक्किम के बारे में जानकारी दे रहे हैं। पूर्वोत्तर के राज्यों में बीजेपी गठबंधन अपना दबदबा बनाए रखने के लिए हरसंभव कोशिश में लगा हुआ है। जबकि कांग्रेस के लिए सियासी जमीन सिकुड़ती जा रही है। बीजेपी के लिए सियासी तौर ये राज्य 2024 के लिए टानिक से कम नहीं है।
