लोकसभा चुनावों (Loksabha Elections) के बाद नई सरकार शुरुआती 100 दिनों में कुछ अतिरिक्त सर्वे पर काम शुरू करेगी। ये सर्वे नेशनल स्टैटिस्टिकल ऑफिस (NSO) के अतिरिक्त सर्वे होंगे। इस बारे में एक हाई-लेवल स्टीयरिंग कमेटी की बैठक अगले हफ्ते होने वाली है। सरकार के एक सीनियर अफसर ने यह जानकारी दी। उन्होंने मनीकंट्रोल को बताया कि कई मंत्रालयों ने अतिरिक्त सर्वे की मांग की है। इनमें एग्रीकल्चर, कॉमर्स, लेबर, टूरिज्म और हेल्थ शामिल हैं। एनएसओ की स्टीयरिंग कमेटी अतिरिक्त सर्वे के मसले पर फैसला लेगी।
