Lok Sabha Elections 2024: इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के प्रमुख सैम पित्रोदा की नस्लवादी टिप्पणी के कुछ घंटों बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को जोरदार पलटवार किया। पीएम मोदी ने रंग के आधार पर भारतीयों का अपमान करने के लिए सबसे पुरानी पार्टी की तीखी आलोचना की। पीएम मोदी ने कहा कि चमड़ी के रंग के आधार पर देशवासियों को गाली दी गई। मैं अपने साथी भारतीयों का अपमान बर्दाश्त नहीं करूंगा। मैं आज बहुत गुस्से में हूं। प्रधानमंत्री ने जोर देकर कहा कि देशवासी त्वचा के रंग के आधार पर अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे।
