PM Modi Meerut Rally: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) लोकसभा चुनाव (Loksabha Election) का कार्यक्रम घोषित होने के बाद उत्तर प्रदेश के मेरठ (Meerut) में रविवार को एक रैली संबोधित कर राज्य में चुनावी अभियान की शुरुआत करेंगे। BJP के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि प्रधानमंत्री की इस रैली में मेरठ के अलावा बागपत, बिजनौर, मुजफ्फरनगर और कैराना लोकसभा क्षेत्रों के लोग भी शामिल होंगे। BJP मुख्यालय से प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता को प्रधानमंत्री की रैली के समन्वय की जिम्मेदारी दी गई है।
