नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) प्रधानमंत्री पद के तीसरे कार्यकाल के लिए लोकसभा चुनाव (Loksabha Election 2024) प्रचार में दिन रात जुटे हैं। उनकी भारतीय जनता पार्टी (BJP) भी देशभर में जोरदार प्रचार अभियान में जुटी है। PM मोदी वर्किंग शेड्यूल को लेकर काफी चर्चाएं होती हैं। हाल ही में सरकार ने बताया था कि उन्होंने अब तक एक भी छुट्टी नहीं ली है। PM मोदी के कार्यकाल को 10 साल पूरे हो गए है। इन 10 सालों में कई सरकारी छुट्टियां रहीं, लेकिन प्रधानमंत्री ने अपने 10 साल के कार्यकाल में एक भी छुट्टी नहीं ली। ये जानकारी RTI से सामने आई है.
दरसअल, वाराणसी के रहने वाले RTI कार्यकर्ता और दृष्टि IAS कोचिंग के प्रोफेसर शेखर खन्ना ने प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) को पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के 10 साल के कार्यकाल के दौरान छुट्टी की जानकारी के संबंध में जानकारी मांगी थी।
इस RTI का जवाब 15 अप्रैल को जब शेखर खन्ना के पास आया, तो वो दंग रह गए। जवाब में कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2014 में पदभार संभालने के बाद लगातार ड्यूटी पर हैं और उन्होंने एक भी दिन की छुट्टी नहीं ली है।
याद हो बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार ने जब पीएम मोदी का इंटरव्यू लिया था, उस वक्त उनके सवाल के जवाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि वो दिन में सिर्फ साढ़े तीन से चार घंटे ही सोते हैं। बाकी दिन में वो 18 घंटे काम करते हैं।
एक महीने में आया RTI का जवाब
शेखर खन्ना ने बताया कि उन्होंने 16 मार्च 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छुट्टी के संबंध में प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) से इस संबंध में जानकारी मांगी थी। एक महीने के भीतर ही प्रधानमंत्री कार्यालय के अपर सचिव प्रवेश कुमार की ओर से उन्हें इस संबंध में लिखित जानकारी RTI के जवाब के तौर उपलब्ध करा दी गई।
65000 से ज्यादा घंटे किया काम
2014 में लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत के बाद पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। उसके बाद से पीएम मोदी ने 10 साल इस पद पर बने हुए है। इस लिहाज से देखा जाए, तो 10 साल में 3650 दिन होते हैं।
PM मोदी हर दिन करीब 18 घंटे काम करते है। ऐसे में 10 सालों में उन्होंने करीब 65700 घंटे देश की सेवा के लिए लगातार काम किया है।