Get App

न एक दिन की छुट्टी, न कोई ब्रेक, PM मोदी ने 10 साल में किया 65700 घंटे काम!

वाराणसी के रहने वाले RTI कार्यकर्ता और दृष्टि IAS कोचिंग के प्रोफेसर शेखर खन्ना ने प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) को पीएम नरेंद्र मोदी के 10 साल के कार्यकाल के दौरान छुट्टी की जानकारी के संबंध में जानकारी मांगी थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि वो दिन में सिर्फ साढ़े तीन से चार घंटे ही सोते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 17, 2024 पर 8:30 PM
न एक दिन की छुट्टी, न कोई ब्रेक, PM मोदी ने 10 साल में किया 65700 घंटे काम!
PM मोदी ने 10 साल में किया 65700 घंटे किया काम, एक भी दिन नहीं ली छुट्टी

नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) प्रधानमंत्री पद के तीसरे कार्यकाल के लिए लोकसभा चुनाव (Loksabha Election 2024) प्रचार में दिन रात जुटे हैं। उनकी भारतीय जनता पार्टी (BJP) भी देशभर में जोरदार प्रचार अभियान में जुटी है। PM मोदी वर्किंग शेड्यूल को लेकर काफी चर्चाएं होती हैं। हाल ही में सरकार ने बताया था कि उन्होंने अब तक एक भी छुट्टी नहीं ली है। PM मोदी के कार्यकाल को 10 साल पूरे हो गए है। इन 10 सालों में कई सरकारी छुट्टियां रहीं, लेकिन प्रधानमंत्री ने अपने 10 साल के कार्यकाल में एक भी छुट्टी नहीं ली। ये जानकारी RTI से सामने आई है.

दरसअल, वाराणसी के रहने वाले RTI कार्यकर्ता और दृष्टि IAS कोचिंग के प्रोफेसर शेखर खन्ना ने प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) को पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के 10 साल के कार्यकाल के दौरान छुट्टी की जानकारी के संबंध में जानकारी मांगी थी।

इस RTI का जवाब 15 अप्रैल को जब शेखर खन्ना के पास आया, तो वो दंग रह गए। जवाब में कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2014 में पदभार संभालने के बाद लगातार ड्यूटी पर हैं और उन्होंने एक भी दिन की छुट्टी नहीं ली है।

याद हो बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार ने जब पीएम मोदी का इंटरव्यू लिया था, उस वक्त उनके सवाल के जवाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि वो दिन में सिर्फ साढ़े तीन से चार घंटे ही सोते हैं। बाकी दिन में वो 18 घंटे काम करते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें