Get App

Election 2024: कांग्रेस ने पंजाब के लिए घोषित किए 4 और उम्मीदवार, राजा वड़िंग को लुधियाना से मिला टिकट

punjab lok sabha election 2024: कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए सोमवार को पंजाब की 5 सीट के लिए उम्मीदवार घोषित किए जिनमें प्रमुख नाम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा का है जिन्हें क्रमश: लुधियाना एवं गुरदासपुर से टिकट दिया गया है

Akhileshअपडेटेड Apr 29, 2024 पर 3:40 PM
Election 2024: कांग्रेस ने पंजाब के लिए घोषित किए 4 और उम्मीदवार, राजा वड़िंग को लुधियाना से मिला टिकट
punjab lok sabha election 2024: कांग्रेस की नई लिस्ट में 4 उम्मीदवारों की घोषणा की गई है

Punjab Lok Sabha Elections 2024: पंजाब में लोकसभा सीटों के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी कर दी है। कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए सोमवार (29 अप्रैल) को पंजाब की चार संसदीय सीटों के लिए उम्मीदवार घोषित कर दिए। इनमें प्रमुख नाम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा का है जिन्हें क्रमश: लुधियाना एवं गुरदासपुर से टिकट दिया गया है।

कांग्रेस की ओर से जारी उम्मीदवारों की लिस्ट के अनुसार, कांग्रेस ने खदूर साहिब लोकसभा सीट से वर्तमान सांसद जसवीर सिंह गिल को टिकट नहीं दिया है। जबकि उनकी जगह कुलबीर सिंह जीरा को उम्मीदवार बनाया गया है।

पूर्व मंत्री विजय इंदर सिंगला को आनंदपुर साहिब लोकसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया गया है। बता दें कि इस सीट से वर्तमान सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी को इस बार चंडीगढ़ से उम्मीदवार बनाया गया है।

12 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर चुकी है कांग्रेस

सब समाचार

+ और भी पढ़ें