Punjab Lok Sabha Elections 2024 Schedule: भारतीय निर्वाचन आयोग (ECI) ने चुनाव की घोषणा कर दी है। चुनाव आयोग की घोषणा के अनुसार, पंजाब में आम चुनाव 1 जून, 2024 को एक ही चरण में होंगे। मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि पंजाब में कुल 13 लोकसभा सीटों के लिए एक साथ मतदान होगा। आदर्श आचार संहिता 16 मार्च की शाम से लागू हो गई है और 1 जून को वोटिंग के बाद 4 जून को मतगणना की पूरी प्रक्रिया पूरी होने तक लागू रहेगी।
