Punjab Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए न्यूज 18 के ओपिनियन पोल (News18 Opinion Poll Results 2024) के अनुसार,पंजाब में सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (AAP) को बड़ा झटका लग सकता है। सर्वे के मुताबिक, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली AAP को पंजाब में 13 में से सिर्फ 1 सीट मिलने की उम्मीद है। अगर सर्वे के आंकड़े सही साबित होते हैं तो यह पंजाब के सीएम भगवंत मान और केजरीवाल के लिए बड़ा झटका होगा, क्योंकि आम आदमी पार्टी राज्य की सभी सीटों पर जीत का दावा कर रही है। आप के अलावा भारतीय जनता पार्टी को 3 सीटें मिल सकती है।
इसके अलावा कांग्रेस को 7 सीटें और भारतीय जनता पार्टी (BJP) की अगुवाई वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) को 3 सीट मिलने का अनुमान लगाया गया है। सर्वेक्षण के मुताबिक, शिरोमणि अकाली दल को 2 लोकसभा सीटें मिल सकती हैं। वोट शेयर की बात करें तो आम आदमी पार्टी को 15 फीसदी, शिरोमणि अकाली दल को 22 प्रतिशत, एनडीए को 13 फीसदी और अन्य को 22 फीसदी वोट मिलने की उम्मीद है।
पंजाब में कांग्रेस ने 2019 में 13 लोकसभा सीटों में से 8 पर जीत हासिल की थी। जबकि अरविंद केजरीवाल की आम आम आदमी पार्टी (AAP) सिर्फ 1 और SAD-बीजेपी गठबंधन 4 सीटें जीतने में सफल रही। 2014 के लोकसभा चुनाव में AAP ने 4, कांग्रेस ने 2, शिरोमणि अकाली दल (SAD) ने 4 और BJP ने दो सीटें जीती थीं।
बिहार में फिर NDA की वापसी
न्यूज 18 ओपिनियन पोल के मुताबिक, बिहार की 40 लोकसभा सीटों में से भारतीय जनता पार्टी (BJP) की अगुवाई वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) 38 सीटों पर जीत दर्ज कर सकती है। जबकि कांग्रेस और उनके सहयोगी दल यानी I.N.D.I.A. गठबंधन सिर्फ 2 सीटों पर सिमट सकती है। सर्वे में दावा किया गया है कि बिहार में NDA को कुछ 58 प्रतिशत वोट मिलने की उम्मीद है। जबकि I.N.D.I.A. गठबंधन 28 फीसदी वोट मिल सकते हैं। इसके अलावा अन्य को 14 फीसदी वोट मिलने का अनुमान लगाया गया है।
लोकसभा चुनाव 2024 के लिए न्यूज 18 के ओपिनियन पोल डेटा के अनुसार, राज्य में सत्ताधारी द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) और उसके गठबंधन सहयोगियों को तमिलनाडु में 39 में से 30 लोकसभा सीटों पर कब्जा करने की उम्मीद है। बता दें कि I.N.D.I.A ब्लॉक DMK, कांग्रेस, CPI, CPI(M), VCK, MDMK, मक्कल निधि मय्यम, इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग और कोंगु देसा मक्कल काची शामिल है। सर्वे के मुताबिक, भारतीय जनता पार्टी (BJP) की अगुवाई वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) 5 सीटों पर जीत दर्ज कर सकती है।
इसके अलावा अन्य के खाते में 4 सीटें जाने की उम्मीद है। अन्य में पूर्व सीएम दिवंगत जयललिता की पार्टी AIDMK को भी शामिल किया गया है। वोट शेयर की बात करें तो NDA को 13 प्रतिशत, I.N.D.I.A ब्लॉक को 51 फीसदी और अन्य को 36 फीसदी वोट मिलने की उम्मीद है।