Get App

Lok Sabha Elections 2024: पंजाब में AAP को बड़ा झटका! सिर्फ 1 सीट पर सिमट सकती है केजरीवाल की पार्टी, जानें BJP का कैसा रहेगा प्रदर्शन

Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस को 7 सीटें और भारतीय जनता पार्टी (BJP) की अगुवाई वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) को 3 सीट मिलने का अनुमान लगाया गया है। सर्वेक्षण के मुताबिक, शिरोमणि अकाली दल को 2 लोकसभा सीटें मिल सकती हैं

Akhileshअपडेटेड Mar 13, 2024 पर 8:29 PM
Lok Sabha Elections 2024: पंजाब में AAP को बड़ा झटका! सिर्फ 1 सीट पर सिमट सकती है केजरीवाल की पार्टी, जानें BJP का कैसा रहेगा प्रदर्शन
Lok Sabha Elections 2024: भारतीय जनता पार्टी (BJP) को 3 सीटें मिल सकती है

Punjab Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए न्यूज 18 के ओपिनियन पोल (News18 Opinion Poll Results 2024) के अनुसार,पंजाब में सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (AAP) को बड़ा झटका लग सकता है। सर्वे के मुताबिक, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली AAP को पंजाब में 13 में से सिर्फ 1 सीट मिलने की उम्मीद है। अगर सर्वे के आंकड़े सही साबित होते हैं तो यह पंजाब के सीएम भगवंत मान और केजरीवाल के लिए बड़ा झटका होगा, क्योंकि आम आदमी पार्टी राज्य की सभी सीटों पर जीत का दावा कर रही है। आप के अलावा भारतीय जनता पार्टी को 3 सीटें मिल सकती है।

इसके अलावा कांग्रेस को 7 सीटें और भारतीय जनता पार्टी (BJP) की अगुवाई वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) को 3 सीट मिलने का अनुमान लगाया गया है। सर्वेक्षण के मुताबिक, शिरोमणि अकाली दल को 2 लोकसभा सीटें मिल सकती हैं। वोट शेयर की बात करें तो आम आदमी पार्टी को 15 फीसदी, शिरोमणि अकाली दल को 22 प्रतिशत, एनडीए को 13 फीसदी और अन्य को 22 फीसदी वोट मिलने की उम्मीद है।

2019 के रिजल्ट

पंजाब में कांग्रेस ने 2019 में 13 लोकसभा सीटों में से 8 पर जीत हासिल की थी। जबकि अरविंद केजरीवाल की आम आम आदमी पार्टी (AAP) सिर्फ 1 और SAD-बीजेपी गठबंधन 4 सीटें जीतने में सफल रही। 2014 के लोकसभा चुनाव में AAP ने 4, कांग्रेस ने 2, शिरोमणि अकाली दल (SAD) ने 4 और BJP ने दो सीटें जीती थीं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें