देश में मोदी सरकार ने अपना तीसरा कार्यकाल शुरू कर दिया है। 9 जून को राष्ट्रपति भवन में मोदी सरकार के सभी मंत्रियों ने शपथ ग्रहण की। इस दौरान नरेंद्र मोदी ने बतौर प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। वहीं 71 अन्य मंत्रियों ने भी शपथ ग्रहण की। शपथ ग्रहण समारोह राष्ट्रपति भवन में हुआ। इस समारोह का एक रहस्यमयी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें शपथ वाले मंच के पीछे एक जानवर टहलता हुआ दिखाई दे रहा है। जानवर कुछ सेकेंड तक राष्ट्रपति भवन में दिखाई देता है। वीडियो सामने आने के बाद लोग हैरान हैं। इतनी हाई सिक्योरिटी वाले राष्ट्रपति भवन में आखिर ये जानवर कहां से आया? इस सवाल का हर कोई जवाब जानना चाह रहा है।
