RJD Candidates List: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने मंगलवार को आगामी लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024) के लिए 22 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की, जिसमें पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद (Lalu Prasad Yadav) की बेटियों रोहिणी आचार्य (Rohini Acharya) और मीसा भारती (Misa Bharti) का भी नाम है। रोहिणी को सारण और और मीसा को पाटलिपुत्र लोकसभा सीटों से टिकट दिया गया है। RJD की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं होने के बावजूद आचार्य ने पिछले हफ्ते एक रोड शो के साथ अपने चुनाव अभियान की शुरुआत की। उनका मुकाबला मौजूदा बीजेपी सांसद राजीव प्रताप रूडी से होगा।
